- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- महाशिवरात्रि पर बन रहा...
![महाशिवरात्रि पर बन रहा है यह योग महाशिवरात्रि पर बन रहा है यह योग](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/02/19/1507018--.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व एक मार्च 2022 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। यद्यपि मंगलवार को धनिष्ठा नक्षत्र होने से उत्पात योग बन रहा है। ऐसे में यह योग शुभ तो नहीं होता किंतु भगवान शिव तो कालकूट हैं, विषकुंभ को पीने वाले हैं तो उनके साधकों पर कोई भी दुष्ट योग का कोई प्रभाव नहीं हो सकता। इस वर्ष शिवरात्रि पर कालसर्प योग भी बन रहा है। जिन व्यक्तियों की कुंडली में राहु-केतु जनित कालसर्प दोष होता है, उनको महामृत्युंजय का जाप या रुद्राभिषेक शिवरात्रि के दिन करने से प्रभाव कम हो जाता है। प्रातः 3:15 बजे चतुर्दशी तिथि का आरंभ होगा और भगवान शिवलिंग पर रुद्राभिषेक आरंभ हो जाएगा। उस दिन महाशिवरात्रि का व्रत भी भक्तगण रखेंगे। भगवान शंकर शिव, भोले नाथ के नाम से प्रसिद्ध है। जो मात्र गंगाजल अथवा सामान्य जल के अभिषेक करने से प्रसन्न हो जाते हैं। किंतु विशिष्ट पूजन के लिए बहुत से साधक अपने घरों में अथवा मंदिरों में रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप का भी अनुष्ठान कराते हैं। यह सब भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपक्रम हैं।