धर्म-अध्यात्म

नए साल में बन रहा है यह योग, जानिए

Bhumika Sahu
29 Dec 2021 5:59 AM GMT
नए साल में बन रहा है यह योग, जानिए
x
एक जनवरी 2022 का शुक्रवार और शनिवार को मध्य रात्रि 00:01 बजे आगमन होगा। नववर्ष के आगमन के समय ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर कुछ योग इस प्रकार हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | एक जनवरी 2022 का शुक्रवार और शनिवार को मध्य रात्रि 00:01 बजे आगमन होगा। नववर्ष के आगमन के समय ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर कुछ योग इस प्रकार हैं।

- शनिवार को ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मूसल योग बनता है जो भारत की राजनीति में उथल-पुथल मचाने वाला है। विश्व में कई देशों में सत्ता परिवर्तन और तख्तापलट की घटनाओं में वृद्धि होगी।
- तृतीय और नवम भाव में कालसर्प योग का निर्माण हो रहा है। मंगल चंद्र और केतु का तृतीय भाव में अशुभ योग बन रहा है। इससे प्रशासन को देश में शांति स्थापित करने के लिए कठोर कदम उठाने पड़ेंगे। इससे विभिन्न स्थानों पर विद्रोह की भावनाएं भड़क सकती हैं।
- लग्नेश और षष्टेश की युति पंचम भाव में सत्ता पक्ष के लिए अनुकूल योग बना रही है। आगामी चुनाव में सत्ता पक्ष को जनता का समर्थन मिलेगा।
- शनिवार को आरंभ होने से वर्ष 2022 के राजा शनि होंगे। स्वराशि में शनि जनसाधारण के लिए बहुत लाभदायक होंगे।
- छठे भाव में शत्रु राशि का गुरु विश्व को पुनः बीमारी, महामारी और प्राकृतिक आपदाएं का कारण बन सकता है।
अंक विज्ञान के अनुसार वर्ष 2022
सन 2022 का मूलांक छह है जो शुक्र का अंक है। यह वर्ष शुक्र प्रधान होने से युवाओं में नवीन जोश का संचार होगा। शुक्र के वर्चस्व से पूरे वर्ष विश्व में आनंद का वातावरण होगा। युवाओं में स्वछन्दता बढ़ेगी। कामुकता और विलासिता की प्रवृत्ति बढ़ेगी। पारिवारिक भाव कम होगा। भारतवर्ष की वृषभ लग्न की स्वतंत्रता कुंडली में लग्नेश शुक्र ही है और गोचर में वृषभ राशि पर राहु चल रहा है इसलिए यह शुक्र अपने वर्ष 2022 में नए-नए तरीके के अपराधों में बढ़ोतरी कर सकता है।
आपके लिए 2022
मेष: मेष राशि के लिए यह वर्ष पूर्वार्ध में कुछ समस्याएं लेकर आएगा। आर्थिक क्षेत्र में हानि उठानी पड़ सकती है। स्वास्थ्य भी प्रभावित होने की संभावना है। किंतु सन 2022 के उत्तरार्ध में सारी परिस्थितियां अनुकूल होंगी। सुख सौभाग्य लौटकर आएगा। धन आगमन के नए रास्ते खुलेंगे। छोटी यात्राओं का भी संकेत मिल रहा है। व्यवसायियों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा वाले व्यक्तियों को पद वृद्धि अथवा वेतन वृद्धि का लाभ हो सकता है।
वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए सन 2022 नवीन प्रसन्नता लेकर आ रहा है। नवीन कार्य बनेंगे। भूमि भवन का लाभ होगा। पत्नी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। गृह लक्ष्मी के सम्मान के साथ आपके घर लक्ष्मी जी का भी आगमन होगा। धनलक्ष्मी और स्वास्थ्य लक्ष्मी दोनों की कृपा आप पर बनी रहेगी। घर में मंगल कार्य होंगे। वर्ष के उत्तरार्ध में आपकी व्यस्तता बढ़ जाएगी। पारिवारिक सदस्यों से अच्छे संबंध रहेंगे। कोर्ट कचहरी में चल रहा विवाद समाप्त होने की संभावना है।
मिथुन: वर्ष का पूर्वार्ध अधिक व्यस्तता वाला है। भागदौड़ की अपेक्षा धन का आगमन सीमित मात्रा में होगा। पारिवारिक संसाधनों में वृद्धि होगी । धन का व्यय होगा। किंतु सामाजिक क्षेत्र एवं राजनीति क्षेत्र में प्रतिष्ठा की संभावना है। वर्ष के उत्तरार्ध में कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कार्य वृद्धि, यश वृद्धि की संभावना बढ़ेगी। महिला सदस्यों के माध्यम से धन लाभ होगा। वर्ष में कई बार अच्छे शुभ अवसर आएंगे। उनका उचित उपयोग करना आपके विवेक पर निर्भर करेगा।
कर्क: कर्क राशि वालों के लिए यह वर्ष शुभ रहेगा। धन का आवागमन अनुपातिक रूप से से ठीक रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। दूरस्थ स्थानों की यात्रा करनी पड़ सकती है। विद्यार्थी अथवा नौकरीपेशा वाले व्यक्तियों के लिए यह समय अनुकूल है। जो विदेश जाना चाहते हैं उनके लिए यह वर्ष अनुकूलता लेकर आ रहा है। पारिवारिक माहौल में मधुरता रखें। घर में मंगल कार्य होंगे।
सिंह: सिंह राशि वालों के लिए वर्ष का पूर्वार्ध आर्थिक हानि लेकर आ रहा है। धनलाभ की अपेक्षा व्ययशीलता बनी रहेगी। आपका अपने क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। राजनीतिक परिचर्चा में भाग लेंगे और प्रभावी व्यक्तियों के साथ रहकर राजनीतिक लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक मेलजोल बढ़ने की संभावना है। वर्ष के उत्तरार्ध में यात्रा का योग बनेगा। भागदौड़ के चलते लाभ भी पर्याप्त मात्रा में होगा। परिवार में मंगल कार्य होंगे।
कन्या: कन्या राशि वालों के लिए यह वर्ष बहुत शुभ रहेगा। जीवन में चली आ रिक्तता पूर्ण होने की संभावना है। सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा नौकरी और व्यवसाय वाले व्यक्तियों के लिए धन लाभ के नए नए स्रोत बनेंगे। परिवार के साथ मंगल यात्रा पर जाने की संभावना है। माता-पिता के सहयोग एवं आशीर्वाद से जीवन के दायित्व पूर्ण होंगे। विवाद से दूर रहें और वाहन धीमे चलाएं। संतान पक्ष की ओर से किसी का मिलेगी। पारिवारिक वृद्धि होने की संभावना है।
तुला: तुला राशि वालों के लिए अप्रैल तक का समय कुछ संघर्ष एवं परेशानियों का रहेगा। तत्पश्चात जीवन के सभी महत्वपूर्ण कार्य बनने की संभावना है। अध्ययनरत छात्रों एवं प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा है। शैक्षिक विभाग में नई-नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। लंबी यात्रा का भी योग बन सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखेंगे। भागदौड़ से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
वृश्चिक: आपके लिए यह समय अनुकूलता लेकर आ रहा है। धन का आगमन होगा। आमदनी के नए नए स्त्रोत बनने की संभावना है। यह वर्ष विशेष परिश्रम करने का है। भागदौड़ से ही धन प्राप्ति संभव होगी। पारिवारिक मूल्यों पर ध्यान देना होगा। परिवार में खुशहाली होगी। संतान पक्ष की ओर से संतुष्टि मिलेगी। घर में कोई नवीन कार्य होगा। छोटी-मोटी यात्राओं से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। राजनीति क्षेत्र में दबदबा कायम होगा।
धनु: धनु राशि के व्यक्तियों को धन लाभ के लिए मिश्रित योग है। दैवीय कृपा से सब कार्य समयानुकूल पूरे होते रहेंगे। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। यह वर्ष वाणी पर नियंत्रण रखने का है। नियमित रूप से अपने इष्ट देव की पूजा करें और वाद-विवाद से दूर रहें। भूमि-भवन खरीदने का अवसर आएगा अथवा कहीं धन निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल मंगलमय रहेगा।
मकर: मकर राशि वाले इस वर्ष स्वयं को एक नई ऊर्जा से ओतप्रोत पाएंगे। यद्यपि वर्ष के पूर्वार्ध में शनि देव इसी राशि पर विराजमान रहेंगे जो अनावश्यक अड़चनें यदा-कदा उत्पन्न कर सकते हैं। अपने सहयोगियों से मिलजुल कर रहे। अनावश्यक वाद-विवाद में ना फंसे। वर्ष का उत्तरार्ध धन समृद्धि खुशियों का सहयोग लेकर आ रहा है। जोश में होश रखें और खर्चों पर नियंत्रण रखें अनावश्यक खर्च बढ़ने से अभाव महसूस होगा।
कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए यह वर्ष काफी भागदौड़ का है। व्यस्तता भरे जीवन से धन लाभ भी पर्याप्त मात्रा में होगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी परिवार में आनंद मंगल में रहेगा। धर्मपत्नी से पर्याप्त सहयोग मिलेगा। परिवार में मंगल उत्सव होने की संभावना है। नवीन व्यापार अथवा निवेश का अवसर आएगा। यदा-कदा स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा। पिता अथवा समकक्ष व्यक्तियों से तालमेल का अभाव हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
मीन: मीन राशि वालों के लिए वर्ष का पूर्वार्ध अच्छे फल देने वाला है। चारों तरफ से खुशियों भरे समाचार प्राप्त होंगे, किंतु मानसिक तनाव बना रहेगा। अनावश्यक विवाद से दूर रहें। खुशियों को समेटे। वर्ष के उत्तरार्ध में आर्थिक हानि के भी योग बन सकते हैं। किसी को दिया हुआ धन वापस आने की संभावना कम रहेगी। माता-पिता अथवा बड़े बुजुर्गों के सहयोग से और आशीर्वाद से कार्य संपन्न होंगे। राजनीति क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा अथवा कोई नया दायित्व मिलेगा।


Next Story