धर्म-अध्यात्म

इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण इस दिन

Subhi
6 Sept 2025 7:57 AM IST
इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण इस दिन
x

Chandra Grahan: देश में रविवार यानी 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण लगने वाला है. ये इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण होगा. भाद्रपद मास पूर्णिमा तिथि को होने वाले चंद्र ग्रहण के दिन ही पितृपक्ष की भी शुरुआत होने वाली है. हर ग्रहण से पहले रविवार को लगने वाले चंद्र ग्रहण से पहले भी सूतक काल लगेगा. ऐसे में हर कोई सूतक काल के बारे में जानना चाहता है. क्योंकि सूतक काल में शुभ कार्यों का करना वर्जित माना जाता है. ऐसे में चंद्र ग्रहण से पहले सूतक काल का समय जरूर जान लें.

बता दें कि 7 सितंबर से पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है. पूर्णिमा श्राद्ध से आठ को प्रतिपदा का श्राद्ध भी होगा. वहीं 7 सितंबर यानी रविवार को रात 9 बजकर 57 मिनट पर चंद्र ग्रहण की शुरुआत होगी. ये चंद्र ग्रहण साल एक बजकर 27 मिनट तक चलेगा. जबकि चंद्र ग्रहण का मध्य रात 11.41 बजे होगा. पूर्णिमा पर रविवार की रात लगने वाला ये चंद्र ग्रहण दुनियाभर के कई देशों में देखा जा सकेगा.

चंद्र ग्रहण से पहले सूतक काल शुरू होगा. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, सूतक काल की शुरुआत रविवार दोहर एक बजे से होगी. सूतक काल के शुरू होने से लेकर चंद्र ग्रहण मोक्ष होने तक किसी भी प्रकार का शुभ कार्य और अन्न ग्रहण कराना निषेध माना जाता है. ग्रहण के दौरान किसी भी मंत्र का जाप एवं गुरू मंत्र का जाप करने से सिद्धि की प्राप्ति होती है और शरीर निरोग रहता है. ग्रहण के दौरान पूजा स्थलों, देवी मंदिरों, शिव मंदिरों, हनुमान मंदिर के कपाट भी बंद रहेंगे.

Next Story