- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- शनिश्चरी अमावस्या पर...
धर्म-अध्यात्म
शनिश्चरी अमावस्या पर लगेगा इस साल, पहला सूर्य ग्रहण, जानिए कब
Teja
29 March 2022 9:28 AM GMT

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगने जा रहा है। ग्रहण 30 अप्रैल और 1 मई के बीच लगेगा। यह ग्रहण मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और सुबह 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण अमावस्या के दिन लग रहा है और इस दिन शनिवार भी है। शनिवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को शनिचरी अमावस्या कहते हैं।
सूर्य ग्रहण का दिन और समय
सूर्य ग्रहण का दिन- 30 अप्रैल, 2022
सूर्य ग्रहण का समय- मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से सुबह 4 बजकर 8 मिनट तक।
ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका का दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और दक्षिणी ध्रुव में दिखाई देगा।
इस दिन स्नान, दान और पितरों का तर्पण किया जाता है। सूर्य ग्रहण से पहले ही पितरों का श्राद्धकर्म और स्नान दान करना शुभ रहेगा। ज्योतिषाचार्य की मानें तो ग्रहण 30 अप्रैल की रात 12 से शुरू होगा, इसलिए उससे पहले ही पितरों का श्राद्ध और तर्पण करना शुभ रहेगा।
हिंदू पंचांग के अनुसार, 30 अप्रैल 2022 को सूर्य ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा।
आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना होती है। सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक देता है जिस कारण सूर्य की किरणें पृथ्वी तक पहुंच नहीं पाती हैं। इसे ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है. वहीं, जब चंद्रमा सूर्य को आंशिक रूप से ढकता है तो इसे आंशिक सूर्य ग्रहण कहा जाता है, लेकिन जब चंद्रमा सूर्य को मध्य भाग से ढकता है तो इसे वलयाकार सूर्यग्रहण कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है।
Next Story