- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- तमाम कष्टों का कारण...
धर्म-अध्यात्म
तमाम कष्टों का कारण बनता है शनिवार के दिन किया ये काम
Tara Tandi
2 Sep 2023 10:11 AM GMT
![तमाम कष्टों का कारण बनता है शनिवार के दिन किया ये काम तमाम कष्टों का कारण बनता है शनिवार के दिन किया ये काम](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/09/02/3373097-download-11.webp)
x
सनातन धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा अर्चना को समर्पित होता हैं। वही शनिवार का दिन भगवान श्री शनिदेव की पूजा आराधना के लिए उत्तम माना जाता हैं। इस दिन भक्त शनिदेव की विधिवत पूजा करते हैं और उपवास आदि भी रखते हैं।
लेकिन इसी के साथ ही कुछ ऐसे काम भी हैं जिन्हें भूलकर भी शनिवार के दिन नहीं करना चाहिए वरना जीवन में तमाम कष्टों परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं तो आज हम आपको बता रहे हैं कि वो कौन से काम हैं।
शनिवार के दिन इन कामों को करना वर्जित—
शनिवार के दिन शनि पूजा में सरसों तेल का दीपक जलाया जाता है साथ ही इस दिन सरसों तेल का आप दान भी कर सकते हैं लेकिन भूलकर भी इस दिन सरसों तेल की खरीदारी नहीं करनी चाहिए ऐसा करने से जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ता हैं। इसके अलावा आज के दिन लोहा या फिर लोहे से बनी हुई किसी भी चीज की खरीदारी करने से बचना चाहिए। अगर आप शनिवार के दिन कार या फिर अन्य कोई लोहे के उपकरण को खरीदारे की सोच रहे हैं तो उसे टाल देना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव क्रोधित हो सकते हैं।
शनिवार के दिन नमक खरीदना भी अच्छा नहीं माना जाता हैं ऐसा करने से घर में दरिद्रता और परिवार के सदस्यों के बीच कलह पैदा होता हैं। आज के दिन काली उड़द की दाल का दान करना शुभ माना जाता हैं लेकिन इसे खरीदना अशुभ बताया गया हैं ऐसा करने से शनिदोष में वृद्धि होती हैं। शनिवार को भूलकर भी काले रंग के जूते नहीं खरीदने चाहिए। ऐसा करने से सफलताएं बहुत ही देरी से मिलती हैं।
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story