धर्म-अध्यात्म

इस बार 8 होंगे सावन के सोमवार,19 साल बाद बन रहा शुभ संयोग

HARRY
26 Jun 2023 6:00 PM GMT
इस बार 8 होंगे सावन के सोमवार,19 साल बाद बन रहा शुभ संयोग
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा के लिए सावन का महीना सबसे उत्तम माना जाता है। सावन के माह में भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस बार सावन का महीना बेहद खास माना जा रहा है। क्योंकि सावन का महीना इस बार एक नहीं बल्कि दो महीनें का होने वाला है।
इस साल सावन के महीने की शुरुआत 04 जुलाई से हो रही है। और सावन का महीना 59 दिनों का है। 19 साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है कि सावन में 8 सावन के सोमवार और 9 मंगला गौरी व्रत हैं। वहीं सावन में अधिकमास का प्रारंभ 18 जुलाई से शुरु होगा। और इसका समापन 16 अगस्त के दिन होगा। सावन 04 जुलाई से शुरु होगा और 31 अगस्त 2023 को समाप्त होगा।
बता दें कि वैदिक पंचांग की गणना सौर मास और चंद्र मास के आधार पर की जाती है। चंद्र मास 354 दिनों का होता है। वहीं सौर मास 365 दिन का। दोनों में करीब 11 दिन का अंतर आता है और तीसरे साल यह अंतर 33 दिन का हो जाता है, जिसे अधिक मास कहा जाता है। ऐसे में इस बार सावन दो महीने तक रहने वाला है।
ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति सावन के सोमवार का व्रत रखता है उसके वैवाहिक जीवन में खुशियां रहती हैं। साथ ही सुख-सम्पत्ति में भी कोई कमी नहीं होती है। सावन के महीने में भगवान शिव पर धतूरा, बेलपत्र चावल चंदन, शहद आदि जरूर चढ़ाना चाहिए। सावन के महीने में की गई पूजा से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा सावन के सोमवार का व्रत करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती औप स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
सावन का पहला सोमवार: 10 जुलाई
2.सावन का दूसरा सोमवार: 17 जुलाई
3.सावन का तीसरा सोमवार: 24 जुलाई
4.सावन का चौथा सोमवार: 31 जुलाई
5.सावन का पांचवा सोमवार: 07 अगस्त
6.सावन का छटवा सोमवार: 14 अगस्त
7.सावन का सांतवा सोमवार: 21 अगस्त
8.सावन का आठवा सोमवार: 28 अगस्त
Next Story