धर्म-अध्यात्म

इस बार धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा

jantaserishta.com
3 Nov 2023 11:13 AM IST
इस बार धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा
x

ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन दिवाली का त्योहार बेहद खास माना जाता है जो कि पूरे पांच दिनों तक चलता है और इस पर्व का आरंभ धनतेरस से हो जाता है। पंचांग के अनुसार हर साल धनतेरस का त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है इस बार धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा।

ये शुभ दिन धन के देवता भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा को समर्पित किया गया है। इसके अलावा धनतेरस के दिन को खरीदारी के लिए भी खास माना जाता है इस दिन सोना, चांदी, बर्तन आदि की खरीदारी करना उत्तम माना जाता है ऐसा करने से आय और धन में वृद्धि होती है। इसी दिन धन्वंतरि जयंती भी मनाई जाती है। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा धनतेरस से जुड़ी जानकारी और मुहूर्त बता रहे हैं।

शुभ मुहूर्त—
आपको बता दें कि इस साल धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस बार धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर को शाम 5 बजकर 46 मनट से आरंभ हो रहा है जो कि शाम 7 बजकर 43 मिनट तक रहेगा

इस बीच में माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर, श्री गणेश, श्रीयंत्र की पूजा करना उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के शुभ दिन पर अगर विधिवत पूजा की जाए तो जीवन में सुख समृद्धि का वास होता है और धन धान्य की कमी दूर हो जाती है इसके अलावा धनतेरस पर खरीदारी के लिए पूरा दिन शुभ रहेगा।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story