धर्म-अध्यात्म

दिवाली में इस बार होगी बेहद खास, एक ही राशि में चार ग्रहों की युति चतुर्ग्रही योग

Shiddhant Shriwas
1 Nov 2021 2:37 AM GMT
दिवाली में इस बार होगी बेहद खास, एक ही राशि में चार ग्रहों की युति चतुर्ग्रही योग
x
हर साल दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस बार दिवाली का त्योहार 04 नवंबर 2021 दिन गुरुवार को मनाया जाएगा।

हर साल दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस बार दिवाली का त्योहार 04 नवंबर 2021 दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। दिवाली सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला त्योहार है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर पर पधारती हैं और उन्हें धन-धान्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। ज्योतिष के अनुसार, इस बार की दिवाली और भी अधिक शुभ फल प्रदान करने वाली है। क्योंकि इस बार चार ग्रहों की युति से दिवाली पर बहुत ही शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। इस शुभ संयोग में लक्ष्मी ,गणेश का पूजन करने पर यह दिवाली जातकों के लिए और भी अधिक संपन्नता प्रदान करने वाली सिद्ध होगी। तो चलिए जानते हैं कि कौन से ग्रह बना रहे हैं दिवाली पर शुभ संयोग।

इन ग्रहों की युति से बन रहा है शुभ संयोग-

दिवाली को सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला पर्व कहा गया है। इसलिए यह त्योहार सभी के लिए बहुत ही खास होता है। ज्योतिष के अनुसार, इस बार की दिवाली जातकों के लिए और भी ज्यादा खास होने वाली है क्योंकि इस बार एक ही राशि में चार ग्रहों की युति से बेहद ही शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। इस बार दिवाली पर ग्रहों के राजा सूर्य, ग्रहों के राजकुमार बुध, ग्रहों के सेनापति मंगल और मन के कारक चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। इस तरह से दिवाली पर चतुर्ग्रही योग बन रहा है।

इस तरह से शुभ फल प्रदान करेगा ग्रहों का ये योग

इस बार दिवाली पर सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा ये चारों ग्रह तुला राशि में होंगे और तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। दिवाली पर धन की देवी लक्ष्मी का पूजन किया जाता है तो वहीं ज्योतिष में शुक्र को धन-वैभव, भौतिक सुख-सुविधा प्रदान करने वाला कारक ग्रह माना गया है। इस तरह से तुला राशि में चतुर्ग्रही योग बनना शुभ माना जा रहा है।

दिवाली 2021 पूजन शुभ मुहूर्त

दीपावली- 04 नवंबर 2021, दिन गुरुवार

अमावस्या तिथि आरंभ: 04 नवंबर 2021 को सुबह 06 बजकर 03 मिनट से

अमावस्या तिथि समाप्त: 05 नवंबर 2021 को रात्रि 02 बजकर 44 मिनट पर

दीपावली लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: शाम 6 बजकर 09 मिनट से रात्रि 8 बजकर 20 मिनट तक

Next Story