धर्म-अध्यात्म

इस बार पौष पूर्णिमा पर बन रहा है शुभ योग, जानिए स्नान का मुहूर्त

Shubhra Nandy
27 Jan 2021 11:17 AM IST
इस बार पौष पूर्णिमा पर बन रहा है शुभ योग, जानिए स्नान का मुहूर्त
x
शुक्ल पक्ष की 15वीं तिथि को पौष पूर्णिमा मनाई जाती है. इस साल पौष पूर्णिमा 28 जनवरी 2021 को मनाई जाएगी.

जनता से रिश्ता वेबडेसक | शुक्ल पक्ष की 15वीं तिथि को पौष पूर्णिमा मनाई जाती है. इस साल पौष पूर्णिमा 28 जनवरी 2021 को मनाई जाएगी. माना जाता है कि इस दिन व्रत और स्नान करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. पौराणिक मान्यता है कि इस दिन व्रत और गंगा स्नान करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और व्यक्ति जन्म-मरण के बंधन से छूट जाता है. इससे अलावा इस दिन जरूरतमंद लोगों को दान देना शुभ माना जाता है. Also Read - Paush Purnima 2021 Date: इस दिन मनाई जाएगी पौष पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

पौष पूर्णिमा शुभ योग
बता दें कि इस बार पौष पूर्णिमा पर गुरु पुण्य योग बन रहा है. जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है. पौष पूर्णिमा के मौके पर ग्रह-नक्षत्रों की ऐसी स्थिति बनती है जिसमें चंद्रमा अमृतमयी किरणों का संचरण कर जल में प्राणदायी ऊर्जा समाहित करते हैं. ऐसे में इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति के सभी कष्ट जूर हो जाते हैं और लाभ प्राप्त होता है. इस दिन प्रीति योग भी बन रहा है, साथ ही पौष पूर्णिमा के दिन सुबह रवि योग बन रहा है.
पौष पूर्णिमा महत्व
पौष माह की पूर्णिमा को मोक्ष की कामना रखने वाले बहुत ही शुभ मानते हैं. क्योंकि इसके बाद माघ महीने की शुरुआत होती है. माघ महीने में किए जाने वाले स्नान की शुरुआत भी पौष पूर्णिमा से ही हो जाती है. मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन विधिपूर्वक प्रात:काल स्नान करता है वह मोक्ष का अधिकारी होता है. उसे जन्म-मृत्यु के चक्कर से छुटकारा मिल जाता है अर्थात उसकी मुक्ति हो जाती है. चूंकि माघ माह को बहुत ही शुभ व इसके प्रत्येक दिन को मंगलकारी माना जाता है इसलिए इस दिन जो भी कार्य आरंभ किया जाता है उसे फलदायी माना जाता है. इस दिन स्नान के पश्चात क्षमता अनुसार दान करने का भी महत्व है.
पौष पूर्णिमा शुभ मुहूर्त
पौष पूर्णिमा बृहस्पतिवार, जनवरी २8, 2021 को
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – जनवरी २8, 2021 को 01:17 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त – जनवरी २9, 2021 को 00:45 बजे


Next Story