धर्म-अध्यात्म

इस बार राशि के अनुसार चुने रंग, गुडलक लाएगी ये होली

Subhi
12 March 2022 3:24 AM GMT
इस बार राशि के अनुसार चुने रंग, गुडलक लाएगी ये होली
x
हिंदू धर्म में होली प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस बार होली का ये पावन पर्व 17 और 18 मार्च को मनाया जाएगा। 17 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 18 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी।

हिंदू धर्म में होली प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस बार होली का ये पावन पर्व 17 और 18 मार्च को मनाया जाएगा। 17 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 18 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। होली को रंगों का त्योहार भी कहते हैं। होली का त्योहार रंगों के साथ उमंग और उत्साह का भी है। मान्यता है कि रंग जितना सकारात्मक प्रभाव डालते हैं उतना ही नकारात्मक भी। साथ ही रंगों को सुख, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि राशि के अनुसार अगर रंगों का चुनाव किया जाय, तो आपकी किस्मत को चमकने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसे में इस बार होली पर अगर आप अपनी राशि के अनुसार रंगों का इस्तेमाल कर होली खेलेंगे, तो न सिर्फ आपके जीवन से जुड़े ग्रह दोष दूर हो जाएंगे बल्कि आपकी किस्मत भी खुल सकती है। आइए जानते हैं किस राशि के लोगों को किस रंग से होली खेलना शुभ रहेगा...

मेष और वृश्चिक

इन दोनों ही राशियों का स्वामी मंगल है और मंगल का रंग लाल माना जाता है। इसलिए इन दोनों ही राशि वालों को होली के दिन लाल रंग, गुलाबी या इससे मिलते-जुलते रंगों और गुलाल से होली खेलनी चाहिए।

वृषभ और तुला

वृषभ और तुला राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र का रंग सफेद और गुलाबी बताया गया है। वैसे तो होली पर सफेद रंग से होली खेलना संभव नहीं है, इसलिए आप सिल्वर रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही गुलाबी रंग से भी होली खेल सकते हैं।

कन्या और मिथुन

कन्या और मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं और बुध का रंग हरा माना जाता है। हरे रंग का प्रयोग इन दोनों राशि के लोगों के जीवन में सुख शांति लाने वाला साबित होगा। हरे रंग के अलावा इन दोनों राशि के लोग पीले, नारंगी और हल्के गुलाबी रंग से भी होली खेल सकते हैं।

मकर और कुंभ

मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं और शनिदेव का रंग काला या नीला माना जाता है। ऐसे लोगों के लिए सबसे ज्यादा शुभ तो नीला रंग है। काले रंग से भी होली खेलना संभव नहीं है। ऐसे में आप नीला रंग के अलावा हरे और फिरोजी रंग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

धनु और मीन

इन दोनों राशियों के स्वामी गुरू बृहस्पति हैं और बृहस्पति का रंग पीला माना जाता है। ऐसे में इन राशि के लोगों के लिए सबसे लकी रंग पीला साबित हो सकता है। इसके अलावा आप नारंगी रंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

कर्क और सिंह

इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। ऐसे लोगों को सफेद रंग से होली खेलनी चाहिए। हालांकि सफेद रंग से होली खेलना संभव नहीं है। ऐसे में ये लोग किसी भी रंग को लेकर उसमें थोड़ा सा दही या दूध मिक्स कर लें उसके बाद होली खेलें। वहीं राशि की बात करें तो सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। ऐसे लोग नारंगी, लाल और पीले रंग से होली खेल सकते हैं।


Next Story