धर्म-अध्यात्म

शनिवार के दिन सुबह-सुबह दिख जाएं ये चीज, तो समझिए बन गया आपका काम

Triveni
27 Feb 2021 3:56 AM GMT
शनिवार के दिन सुबह-सुबह दिख जाएं ये चीज, तो समझिए बन गया आपका काम
x
आज शनिवार है और हिंदू धर्म में शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित है।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | आज शनिवार (Saturday) है और हिंदू धर्म में शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव (Shani Dev) को समर्पित है। मान्यता के मुताबिक शनिदेव नाराज होने पर राजा को रंक बना देते हैं तो खुश होने पर अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाते हैं।

मान्यता के मुताबिक गलतियों की सजा देते हैं और गरीबों और बुजुर्गों से अच्छा व्यवहार करने वालों के साथ हमेशा अच्छा करते हैं। इतना ही नहीं शनिदेव हनुमान जी के भक्तों को कोई कष्ट नहीं पहुंचाते। इसलिए शनिवार के दिन बड़ी तादाद में लोग शनिदेव के साथ-साथ हनुमान जी की भी पूजा और शनि चलिसा के साथ-साथ हनुमान चालीसा का भी पाठ करते हैं।
शनिवार के दिन लोगों की कोशिश होती है कि उनसे कोई ऐसी गलती न हो जिससे शनिदेव नाराज हों और उन्हें उनके क्रोध का शिकार होना पड़े। शनि देव को खुश करना आसान नहीं हैं। लेकिन सच्ची निष्ठा और पवित्र ह्रदय से किए गए काम से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
शनि तीस साल में सभी बारह राशियों पर भ्रमण कर पाते हैं। इसी वजह से इन्हें भाग्य देवता भी कहा जाता है। मान्यता के मुताबिक शनि देव ऐसे जातक पर अत्यंत प्रसन्न होते हैं जो धैर्यवान और सहज रहते हैं। ऐसे लोगों को शनिदेव सफलता के शिखर पर पहुंचा देते हैं।
शनिवार को इन 3 का दिखना है बेहद शुभ
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शनिवार के दिन सुबह-सुबह तीन चीजों को दिखना शुभ माना जाता है। अगर आपको शनिवार के दिन सुबह-सुबह भिखारी, सफाई कर्मचारी या फिर काला कुत्ता दिख जाए तो समझिए कि आपके लिए शनिवार काफी शुभ होने वाला है और आप पर शनिदेव की कृपा बरसने वाली है।
गरीब, निर्धन या भिखारी का दिखना
शनिवार को सुबह-सुबह अगर कोई निर्धन व्यक्ति या भिखारी आपके दरवाजे पर आता है या फिर आपको सड़क पर चलते वक्त कोई भिखारी दिखाई दे दे तो तो इसे शुभ संकेत समझें। ऐसे में दान देकर उनकी मदद जरूर करें। ऐसा करने से शनिदेवप्रसन्न होंगे और आपके भाग्य को बेहतर बनाएंगे। शनिवार के दिन भूलकर भी किसी गरीब या भिखारी का निरादर न करें। वरना आपको शनि देव के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।
सफाई कर्मचारी का झाडू लगाते दिखना
शनिवार के दिन सुबह-सुबह अगर आपको सड़क पर को सफाई कर्मचारी झाड़ू लगाते हुए दिख जाए तो इसे भी शुभ मानें। आप उसे कुछ रूपये और काले रंग के कपड़े दे सकते हैं। ऐसा करने से आप पर शनिदेव की कृपा बरसती रहेगी। आप जिस काम के लिए घर से बाहर जा रहे हैं उसमें सफलता जरूर मिलेगी और बिना किसी बाधा के आपके काम पूरे होंगे।
काला कुत्ता का दिखना
शनिवार को अगर आपको काला कुत्ता दिख जाए तो इसे शुभ मानें। इसे शनिदेव की ओर से शुभ और मंगलकारी संकेत समझें। उसे तेल या घी लगी हुई रोटी या फिर बिस्किट आदि जरूर खिलाएं। ऐसा करने से ना केवल शनि देव बल्कि राहु-केतु भी प्रसन्न होते हैं।


Next Story