धर्म-अध्यात्म

बेहद खास है महादेव के ये मंदिर

Manish Sahu
3 Aug 2023 2:58 PM GMT
बेहद खास है महादेव के ये मंदिर
x
धर्म अध्यात्म: महाशिवरात्रि एक ऐसा पर्व है जो प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है तथा इस पर्व को शिव भक्त बहुत धूमधाम से मनाते हैं। वही ये पर्व हिन्दू परंपरा का एक बहुत बड़ा पर्व है। यह त्योहार फाल्गुल कृष्ण चतुर्दशी पर मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन शिव भक्त भगवान की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन शिव जी एवं माता पार्वती का विवाह हुआ था। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं महाशिवरात्रि के अवसर पर भोले बाबा के वह मंदिर जहाँ आप जा सकते हैं।
श्री सोमनाथ मंदिर:-
श्री सोमनाथ मंदिर गुजरात में है। यहाँ सोमनाथ मंदिर महादेव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। कहते हैं कई आक्रमणकारियों एवं शासकों ने इसे नष्ट करने का प्रयास किया लेकिन इस मंदिर को बार-बार बनवाया गया। इसी के साथ ये त्रिवेणी संगम पर स्थित है यानी 3 नदियों कपिला, सरस्वती और हिरण का संगम।
शिवोहम शिवा मंदिर:-
कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में स्थित इस लोकप्रिय शिव मंदिर में हर वर्ष बड़े आँकड़े में भक्त आते हैं। जी हाँ और यहां 65 फीट ऊंची महादेव की एक भव्य मूर्ति है। कहते हैं भजन, लाइट शो और आरती के अलावा शिवोहम शिव मंदिर में मध्यरात्रि में 12 बजे से सुबह 6 बजे तक ध्यान सत्र आयोजित किया जाता है।
काशी विश्वनाथ शिव मंदिर:-
यह पवित्र गंगा नदी के तट पर स्थित है। इसे आक्रमणकारियों के कई बार नष्ट किए जाने के पश्चात् बार-बार पुनर्निर्माण किया गया। कहा जाता है इस मंदिर में जाने से व्यक्ति को मोक्ष प्राप्त करने में सहायता मिल सकती है।
केदारनाथ मंदिर:-
यह सिर्फ अप्रैल से नवंबर के बीच खुलता है। वहीं मान्यताओं के मुताबिक, केदारनाथ मंदिर पांडवों ने बनाया था। ये भारत में 12 ज्योतिर्लिंगों में सबसे ऊंचा है।
Next Story