धर्म-अध्यात्म

अमावस्या तिथि में बन रहा ये खास योग, जानें शुक्रवार का पंचांग

Triveni
23 Dec 2022 5:19 AM GMT
अमावस्या तिथि में बन रहा ये खास योग, जानें शुक्रवार का पंचांग
x

फाइल फोटो 

पौष कृष्ण पक्ष की अमावस्या और शुक्रवार का दिन है। अमावस्या दोपहर बाद 3 बजकर 46 मिनट तक रहेगी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | पौष कृष्ण पक्ष की अमावस्या और शुक्रवार का दिन है। अमावस्या दोपहर बाद 3 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी। शुक्रवार के दिन काफी खास नक्षत्र और योग बन रहा है। शुक्रवार को वृद्धि योग बन रहा है। ये योग काफी शुभ माना जाता है। इस योग में किए गए कार्य में किसी भी तरह की रुकावट नहीं आती है। जानिए हिंदू कैलेंडर के अनुसार शुक्रवार का पंचांग, शुभ तिथि, पंचांग, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

आज का पंचांग 23 दिसंबर 2022
आज का शुभ मुहूर्त
वृद्धि योग- आज दोपहर 1 बजकर 42 से शुरू होकर अगले दिन 24 दिसंबर को सुबह 9 बजकर 27 मिनट तक
मूल नक्षत्र - आज का पूरा दिन पार करके देर रात 1 बजकर 13 मिनट तक
गण्ड योग- आज दोपहर 1 बजकर 41 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक
अमृत काल- शाम 7 बजकर 38 मिनट से 9 बजकर 3 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 21 मिनट से 6 बजकर 9 मिनट तक
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 6 बजकर 57 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 5 बजकर 17 मिनट पर
चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय
चंद्रोदय - 23 दिसंबर सुबह 6 बजकर 42 मिनट तक
चन्द्रास्त - 23 दिसंबर शाम 5 बजकर 11 मिनट तक
आज का अशुभ काल
राहुकाल- सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक
यम गण्ड- दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से 4 बजे तक

Next Story