धर्म-अध्यात्म

इस राशि पर नवरात्रि में बन रहे हैं ये खास संयोग, मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Teja
26 March 2022 8:46 AM GMT
इस राशि पर नवरात्रि में बन रहे हैं ये खास संयोग, मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा
x
चैत्र नवरात्रि को आने में अब महज चंद दिन बचे हैं। ऐसे में माता रानी के भक्त इसकी तैयारी में जुटे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | चैत्र नवरात्रि को आने में अब महज चंद दिन बचे हैं। ऐसे में माता रानी के भक्त इसकी तैयारी में जुटे हैं। चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल 2022 को शनिवार के दिन से शुरू हो रहे हैं और 11 अप्रैल 2022 को सोमवार के दिन समाप्त होंगे। वहीं 10 अप्रैल को राम नवमी मनाई जाएगी।

नवरात्रि के दौरान लोग दुर्गा माता के 9 रूपों की विशेष पूजा करते हैं। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक इस बार की चैत्र नवरात्रि बेहद खास और फलदायी साबित होगी क्योंकि इस साल चैत्र नवरात्रि में ग्रहों के योग से विशेष संयोग का निर्माण हो रहा है।
दरअसल इस साल नवरात्रि के दौरान मंगल और शनि एक साथ रहेंगे। शनि-मंगल के इस युति योग से पराक्रम में वृद्धि होती है। साथ ही कार्यों में सफलता और मनोकामना पूर्ति के भी योग बनते हैं। इसके अलावा चैत्र नवरात्रि के दौरान कुंभ राशि में गुरु और शुक्र का युति योग बन रहा है। इसके साथ ही साथ मेष राशि में चंद्रमा, वृषभ राशि में राहु, वृश्चिक में केतु और मीन राशि में सूर्य और बुध विराजमान रहेंगे
पंचांग के मुताबिक चैत्र नवरात्रि के दौरान रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग बन रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग का संबंध मां लक्ष्मी से है। मान्यता है कि इस योग में किए गए कोई भी कार्य शुभ परिणाम देते हैं। साथ ही कार्यों में सफलता भी मिलती है। साथ ही रवि योग में सभी प्रकार के दोषों से मुक्ति मिलती है. माना जाता है कि इस योग में किए गए कार्य शीघ्र परिणाम देते हैं।
नवरात्रि के पहले दिन यानि 2 अप्रैल के अलावा 3, 5, 6, 9 और 10 अप्रैल को भी सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस तरह नवरात्रि के नौ दिनों में से छह दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इस बीच किया गया कोई भी जाप, अनुष्ठान या शुभ कार्य कई गुणाफल देने वाला होगा. ऐसी मान्यता है कि इस योग में किसी विशेष मनोकामना पूर्ति के लिए किया गया कार्य भी सफल होता है।








Next Story