धर्म-अध्यात्म

धन की समस्या को दूर करेगा ये छोटा सा उपाय...साथ ही लक्ष्मी माँ होंगी प्रसन्न

Subhi
15 Feb 2021 4:56 AM GMT
धन की समस्या को दूर करेगा ये छोटा सा उपाय...साथ ही लक्ष्मी माँ होंगी प्रसन्न
x
हम सभी को पैसों की जरुरत होती है। एक अच्छा जीवन व्यतीत करने के लिए पर्याप्त मात्रा में धन होना बेहद जरूरी होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हम सभी को पैसों की जरुरत होती है। एक अच्छा जीवन व्यतीत करने के लिए पर्याप्त मात्रा में धन होना बेहद जरूरी होता है। लेकिन ऐसा जरुरी नहीं कि हमेशा लक्ष्मी जी हम पर मेहरबान हों। यही कारण होता है कि लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के प्रयास करते हैं। लेकिन कई बार काफी कोशिशों के बाद भी हम इसमें कामयाब नहीं हो पाते हैं। क्योंकि कई बार जाने-अनजाने में लक्ष्मी जी हमसे नाराज हो जाती हैं। इससे घर में दरिद्रता का वास होने लगता है। तो आइए जानते हैं इन गलतियों के बारे में।

1. गरुण पुराण के अनुसार, लक्ष्मी जी उन लोगों को त्याग देती हैं जो मैले कपड़ें पहनते हैं। ऐसे में हर दिन स्नान करना बेहद जरूरी होती है। ऐसा करने से मां महालक्ष्मी की कृपा व्यक्ति पर बनी रहती है।
2. कुछ लोग ऐसे होते हैं जो घर तो साफ करते हैं लेकिन बिस्तर को छोड़ देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको धन की किल्लत हो सकती है। इससे घर में दरिद्रता का वास होता है। घर में हमेशा बिस्तर को साफ रखना चाहिए।

3. झूठे बर्तनों को किसी भी समय ज्यादा देर तक बिना धोए नहीं छोड़ना चाहिए। इससे शनि का बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे घर में दरिद्रता आती है। ऐसे में झूठे बर्तनों को हमेशा समय पर साफ कर देना चाहिए।
4. थाली में भोजन छोड़ना गलत होता है। शास्त्रों में इसे अन्न का अपमान कहा गया है। जहां अन्न का अपमान होता है वहां लक्षअमी का वास नहीं होता है। इससे घर में गरीबी बनी रहती है। ऐसे में कभी-भी थाली में भोजन नहीं छोड़ना चाहिए।
5. मां लक्ष्मी का प्रतीक झाड़ू को माना जाता है। ऐसे में शाम के समय झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। अगर ऐसा किया जाता है तो घर में हमेशा धन की किल्लत बनी रहती है।
6. घर में सभी का सम्मान करना बेहद आवश्यक है। घर में चीखने का माहौल नहीं होना चाहिए। अगर घर का माहौल ऐसा हो घर में धन की किल्लत रहती है और दरिद्रता का वास होता है।


Next Story