धर्म-अध्यात्म

पितृ पक्ष के दौरान इस एक पक्षी का अलग-अलग रूप में दिखना देता है ये संकेत

SANTOSI TANDI
19 Sep 2023 10:08 AM GMT
पितृ पक्ष के दौरान इस एक पक्षी का अलग-अलग रूप में दिखना देता है ये संकेत
x
में दिखना देता है ये संकेत
हिन्दू धर्म में पितृ पक्ष का बहुत महत्व माना जाता है। पितृ पक्ष 29 सितंबर से शुरू हो रहे हैं।
शास्त्रों में कौवे को पितरों का रूप बताया गया है। इसी कारण से इस दौरान कौवों को भोजन कराने का विधना है।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि पितृपक्ष के 16 दिनों की अवधि में कौवे हमें कई के संकेत देते हैं।
आज इस लेख में हम आपको पितृ पक्ष के दौरान कौवे से मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेतों को बताने जा रहे हैं।
पितृ पक्ष 2023 कौवों का छत पर शोर करना
पितृ पक्ष के दौरान अगर कौवा या कौवों का झुंड घर की छत पर आकर शोर करे तो यह अशुभ माना जाता है।
इस अवस्था में कौवे यम का दूत माने जाते हैं। यह इस बात का संकेत देता है कि घर पर मुसीबत आने वाली है।
पितृ पक्ष 2023 कौवे का घर के सामने बैठना
सूर्योदय के समय या किसी भी समय अगर कौवा घर के सामने पूर्व दिशा (पूर्व दिशा में रखें ये चीजें) में बैठ हो यह बहुत शुभ माना जाता है।
कौवे का घर के सामने पूर्व दिशा में बैठना इस बात का संकेत है कि आपको जल्दी ही सफलता मिलने वाली है।
पितृपक्ष 2023 कौवे का सिर को आकर छूना
कौवे अगर पितृ पक्ष के दौरान सिर को स्पर्श करे तो इसे शकुन शास्त्र में बहुत अहितकारी और घातक माना गया है।
इसका अर्थ यह होता है कि कौवा मृत्यु का संकेत दे रहा है। यानि कि घर के मुखिया के अहित होने के योग बन रहे हैं।
पितृपक्ष 2023 कौवे का जमीन खोदते दिखना
अगर कौवा पितृ पक्ष के दौरान जमीन खोदता हुआ दिखाई दे तो यह इस बात को दर्शाता है कि आपको धन लाभ होगा।
आपके घर की स्थिति में सुधार होगा, अटका हुआ धन आपका वापस आ सकता है और आपके धन में वृद्धि भी होगी।
पितृपक्ष 2023 कौवे का सूखे-टूटे पेड़ पर बैठना
पितृ पक्ष दौरान अगर कौवा सूके हुए पेड़ पर बैठ दिखे तो यह घर में आने वाली दरिद्रता और भयंकर तंगी को दिखलाता है।
वहीं, अगर कौवा टूटे हुए पेड़ पर दिखे या आधे कटे पेड़ पर दिखे तो यह परिवार के सदस्यों के बीच दरार का प्रतीक है।
पितृपक्ष 2023 कौवे का पैर को छूकर जाना
पितृ पक्ष के दौरान अगर कौवा पैर को स्पर्श करते हुए उड़ जाए तो यह बहुत ही शुभ और सकारात्मक संकेत होता है।
इसका मतलब है कि जल्दी ही आपको समाज में बड़े स्तर पर मान और सम्मान मिलने वाला है। आपका यश बढ़ेगा।
पितृपक्ष 2023 पीछे से कौवे की आवाज आना
पितृ पक्ष के दौरान अगर आपको पीठ पीछे कौवे की आवाज सुनाई दे तो यह शुभता के आगमन को दर्शाता है।
कौवे का पीछे से बोलने का मतलब यह है कि आपको आपकी सारी समस्याओं से छुटकारा मिलने वाला है।
पितृपक्ष 2023 कौवे का चोंच में रोटी दबाए दिखना
पितृ पक्ष के दौरान कौवे का चोंच में रोटी (क्यों डाली जाती है गाय को ही पहली रोटी) दबाए दिखना घर में मां अन्नपूर्णा की असीम कृपा को दिखलाता है।
इसका अर्थ यह होता है कि आपके घर में हमेशा धन और धान्य की कभी कमी नहीं रहेगी और समृद्धि आएगी।
पितृपक्ष 2023 कौवे का पानी पीते हुए दिखना
पितृ पक्ष के दौरान अगर कौवा पानी पीते हुए दिखाई दे तो यह काम में आ रही बाधों के दूर होने का संकेत है।
साथ ही, यह इस बात को भी दर्शाता है कि आपके पितृ आपसे प्रसन्न हैं और आप पर कृपा बनाए हुए हैं।
पितृ पक्ष 2023 कौवे का पीठ पर स्पर्श करना
पितृ पक्ष के दौरान कौवे का पीठ को स्पर्श करने इस बात का संकेत माना जाता है कि जल्दी शुभ समाचार मिलेगा।
वहीं, बाहर जाते समय अगर आपके सामने कौवा दाईं तरफ से उड़कर बाईं तरफ जाए तो इससे काम सफल होता है।
अगर आपको भी पितृ पक्ष के दौरान इस एक पक्षी के दर्शन होते हैं और साथ ही, यह पक्षी आपको इस लेख में बतायी गई अलग-अलग मुद्राओं में से किसी एक में दिखता है तो आप भी यहां से जान सकते हैं कि यह आपके लिए शुभ संकेत है या अशुभ संकेत। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story