धर्म-अध्यात्म

दिवाली पर ग्रहों का बन रहा ये दु्र्लभ संयोग, जाने लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

Shiddhant Shriwas
4 Nov 2021 8:51 AM GMT
दिवाली पर ग्रहों का बन रहा ये दु्र्लभ संयोग, जाने लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
x
दिवाली आज यानी 4 नवंबर को है। दिवाली (दीपावली 2021) पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है।

दिवाली आज यानी 4 नवंबर को है। दिवाली (दीपावली 2021) पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस खास संयोग में दिवाली मनाई जाएगी। ज्योतिषविदों के अनुसार, दीपावली के दिन चार ग्रहों की युति बन रही है। यानी चार ग्रह एक ही राशि में विराजमान रहेंगे।

कौन-से ग्रहों की बन रही युति-
हिंदू पंचांग के अनुसार, 4 नवंबर, 2021, गुरुवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली मनाई जाएगी। इस साल दिवाली पर सूर्य, मंगल, बुध और चंद्रमा एक ही राशि पर संचार करेंगे। ग्रहों की यह युति तुला राशि में होगी।
आज दीपावली पर केवल 2 घंटे का ही बन रहा पूजन का शुभ मुहूर्त, जानिए लक्ष्मी पूजन विधि
मिलेंगे शुभ परिणाम-
तुला राशि में बुध, मंगल, सूर्य और चंद्रमा होने से इस राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। ग्रहों की युति से धन लाभ होने के भी योग बनेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
दिवाली पूजन का दिल्ली, नोएडा, पटना और मुंबई समेत अन्य शहरों में क्या है शुभ मुहूर्त, जानिए अन्य जरूरी बातें
दिवाली 2021 लक्ष्मी पूजन मुहूर्त-
अमावस्या तिथि 4 नवंबर को सुबह 06 बजकर 03 मिनट पर प्रारंभ होगी और 05 नवंबर की सुबह 02 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी। दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ समय शाम 06 बजकर 09 मिनट से रात 08 बजकर 20 मिनट तक है। 4 नवंबर को लक्ष्मी पूजन की कुल अवधि 1 घंटे 55 मिनट की है।


Next Story