धर्म-अध्यात्म

700 साल बाद बनने वाला ये राजयोग इन राशियों को देगा लाभ

28 Nov 2023 2:42 PM GMT
700 साल बाद बनने वाला ये राजयोग इन राशियों को देगा लाभ
x

राजयोग : सभी ग्रह एक निश्चित समयावधि में एक राशि से दूसरी राशि में भ्रमण करते हैं। सभी ग्रह अपनी राशि बदलते है। निश्चित समयावधि में यह अपनी स्थिति बदलते रहते है। ग्रह की स्थिति में होने वाले इस बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। शुक्र 29 से 30 नवंबर की रात को तुला राशि में गोचर करेगा। इससे शुक्र और बृहस्पति दोनों आमने सामने आएंगे। बृहस्पति और शुक्र की यह स्थिति पांच राजयोग बनाने वाले है। ये राजयोग 700 साल बाद बन रहा है। ज्योतिषीय अनुसार बृहस्पति-शुक्र एक साथ आने से शश, केंद्र त्रिकोण, मालव्य, नवपंचम, रुचक राजयोग बनेगा।इस राजयोग का लाभ कई राशियों को मिलने वाला है । यह राजयोग नए साल 2024 में कुछ राशियों का खूब लाभ देगा :

मेष राशि : मेष राशि के जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। यह राजयोग नौकरी के लिए भी शुभ है। गुरु-शुक्र की स्थिति आपको प्रमोशन दिला सकती है। शादीशुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। पार्टनर के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी। कुछ जातकों को आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या राशि : कन्या राशि के लिए ये 5 राजयोग जीवन के कई क्षेत्रों में अच्छे परिणाम ला सकते हैं। नौकरी चाहने वालों को नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कुछ जातकों को पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे सफलता मिलेगी। धन की आवक होगी. आप भविष्य के लिए बचत भी कर पाएंगे।

धनु राशि : ये पांच राजयोग धनु राशि वालों को लाभ पहुंचाएंगे। इस अवधि में कुछ जातकों को विदेश में नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को विदेश में अध्ययन के अवसर मिल सकते हैं। बृहस्पति और शुक्र की कृपा से आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। इस योग के प्रभाव से आपको शुभ फल मिलेंगे।

मकर राशि : ये पांच राजयोग मकर राशि के जातकों के लिए आर्थिक और व्यावसायिक रूप से फायदेमंद हो सकते हैं। अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो दफ्तर में आपको पदोन्नति मिल सकती है। मॉडलिंग, अभिनय, संगीत, मीडिया आदि क्षेत्र के लोगों को इस दौरान अच्छी प्रगति देखने को मिल सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है।

Next Story