- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- सावन में ये पौधा है...

x
सनातन धर्म तुलसी को बेहद ही पवित्र और पूजनीय माना गया हैं इस धर्म को मानने वाले अधिकतर घरों में तुलसी का पौधा लगा होता हैं और लोग रोजाना सुबह शाम इसकी पूजा करते हैं सुबह के वक्त तुलसी में जल अर्पित करते हैं तो वही संध्याकाल में घी का दीपक जलाकर इसके समक्ष रखते हैं माना जाता हैं कि तुलसी को घर में लगाने और रोजाना पूजा आराधना करने से सुख समृद्धि और शांति आती हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी में माता लक्ष्मी का वास होता हैं और यही वजह है कि यह पौधा जगत के पालनहार भगवान विष्णु को बेहद प्रिय हैं। विष्णु पूजा में तुलसी के बिना भगवान भोग भी ग्रहण नहीं करते हैं ऐसे में तुलसी को घर में लगाने से लक्ष्मी जी के साथ साथ भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती हैं।
शास्त्रों में तुलसी के पौधे को घर में लगाने के लिए सबसे पवित्र महीनों में सावन को चुना गया हैं माना जाता हैं कि इस महीने में अगर तुलसी को घर की सही दिशा व स्थान पर लगाया जाए तो सकारात्मकता का संचार होता हैं और आर्थिक परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।
तुलसी से जुड़ी बातें—
शास्त्र अनुसार तुलसी की जड़ में भगवान ब्रह्मा, तने में स्वयं श्री नारायण और मंजरी में रुद्र का वास माना गया हैं। यही कारण हैं कि रुद्रदेव को तुलसी की मंजरी अर्पित की जाती हैं। कहते हैं कि अगर सावन के महीने में तुलसी को घर या आंगन में लगाया जाए तो दरिद्रता दूर भाग जाती हैं और धन का आगमन होने लगता हैं। इसके अलावा इस पौधे के कारण घर में हमेशा ही पवित्रता बनी रहती हैं रोग दूर हो जाता हैं और आरोग्यता आती हैं। इसके अलावा तुलसी की जड़ की मिट्टी जिस घर में रखी जाती हैं वहा भगवान विष्णु वास करते हैं इसके अलावा अगर सावन के महीने में शिव मंदिर में तुलसी लगाई जाए तो स्वर्गलोक की प्राप्ति होती हैं।
Next Story