धर्म-अध्यात्म

ये एक चीज है सबसे शक्तिशाली, इसके सामने हर कोई हो जाता है नतमस्तक

Subhi
13 April 2022 6:31 AM GMT
ये एक चीज है सबसे शक्तिशाली, इसके सामने हर कोई हो जाता है नतमस्तक
x
आचार्य चाणक्य महान अर्थशास्त्री होने के साथ समाजशास्त्री भी थे। वह अपनी कूट नीतियों के कारण विश्व प्रसिद्ध थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में जो ज्ञान प्राप्त किया उसे उन्होंने नीति शास्त्र के रूप में संकलित किया जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है।

आचार्य चाणक्य महान अर्थशास्त्री होने के साथ समाजशास्त्री भी थे। वह अपनी कूट नीतियों के कारण विश्व प्रसिद्ध थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में जो ज्ञान प्राप्त किया उसे उन्होंने नीति शास्त्र के रूप में संकलित किया जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी इसी नीति में बताया है कि वह कौन सी चीज है जो सबसे ज्यादा शक्तिशाली है।

श्लोक

कालः पचति भूतानि कालः संहरते प्रजाः।

कालः सुप्तेषु जागर्ति कालो हि दुरतिक्रमः॥

आचार्य चाणक्य ने इस श्लोक में बताते हैं कि काल एक ऐसी चीज है जो प्राणियों को निगल जाता है और सृष्टि का विनाश कर देता है। यह प्राणियों के सो जाने पर भी उनमें विद्यमान रहता है। ये इतना शक्तिशाली है कि कोई भी अतिक्रमण नहीं कर सकता ।

आचार्य चाणक्य अपने श्लोक में कहते हैं कि संसार में एक चीज है जो सबसे ज्यादा शक्तिशाली है वो है काल यानी समय। काल के आगे हर एक चीज छोटी है। क्योंकि इसे हराना मुमकिन नहीं है। इसलिए हर कोई इसके आगे नतमस्तक है।

काल के आगे किसी प्राणी की भी नहीं चलती है। जब किसी व्यक्ति का काल आता है तो उसे कोई भी व्यक्ति, वस्तु नहीं बचा सकती है। यानी जब किसी व्यक्ति का समय आता है तो हर चीज उसके सामने बेकार हो जाती है। समय एक ऐसी चीज है जो किसी भी कारण नहीं रुकता है। काल इंसानों को निगल जाता है। इसी तरह सृष्टि की भी काल के आगे नहीं चलती है। अगर सृष्टि का भी समय आ गया है तो काल के आगे नहीं चलेगी और उसका भी क्षण भर में विनाश हो जाएगा। इसी तरह समय कभी भी किसी का साथ नहीं छोड़ता है। अगर कोई व्यक्ति सोता भी है तो उसका काल भी उसके साथ होता है। काल के आगे किसी की भी नहीं चलती है। व्यक्ति चाहे जितना शक्तिशाली हो लेकिन इसके साथ किसी काम का नहीं है।

आचार्य चाणक्य ने इस श्लोक के माध्यम से बताने की कोशिश की है कि जब किसी का काल आता है तो उसे कोई नहीं बचा सकता है। इसलिए व्यक्ति को हमेशा सबके साथ प्यार से रहना चाहिए। हर व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए। क्योंकि यहीं चीज है जो आपकी मृत्यु के बाद भी आपके साथ जाती है।


Next Story