- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- इसी माह हुआ है केतू का...
धर्म-अध्यात्म
इसी माह हुआ है केतू का नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों पर होगा असर
Tara Tandi
28 Jun 2021 9:59 AM GMT

x
राहु और केतु को सभी बुरे ग्रह के तौर पर जानते हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | राहु और केतु को सभी बुरे ग्रह के तौर पर जानते हैं। केतू इस समय वृश्चिक राशि में है। इस साल यह राशि परिवर्तन नहीं बल्कि नक्षत्र रिवर्तन कर रहा है। केतू इस महीने अनुराधा नत्रक्ष में आ गया है। इससे पहले यह ज्येष्ठा नक्षत्र में था। शनि के अनुराधा नक्षत्र में केतु 8 महीने तक रहेगा। केतू का बदलाव कई प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं का कारक बन सकता है, हालांकि इससे विभिन्न राशि वाले लोगों की नौकरी और धन के मामले पर भी प्रभाव होगा। मिथुन, कन्या और मकर के लिए केतू का यह परिवर्तन शुभ है। इन 3 राशियों के लोगों को नौकरी और बिजनेस में फायदा मिलेगा। रुके हुए जरूरी काम पूरे होने लगेंगे।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए केतु का अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश से नौकरी में सफलता और धन के मामले में लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र और परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए अच्छा है।
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को केतु के अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण पद मिलने के योग भी बन रहे हैं।
मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए केतु का अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश किसी वरदान से कम नहीं है। कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। नौकरी और व्यापार के लिए ये समय शुभ है।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
Tagsपरिवर्तन

Tara Tandi
Next Story