धर्म-अध्यात्म

हाथ के अंगूठे में है ये निशान, तो मिलता है आलीशान मकान का सुख

Gulabi
28 Dec 2021 2:13 PM GMT
हाथ के अंगूठे में है ये निशान, तो मिलता है आलीशान मकान का सुख
x
हाथ के अंगूठे में है निशान
हस्तरेखा शास्त्र में हथेली के साथ-साथ अंगुलियों को भी देखा जाता है. अंगूठे में बनने वाले कुछ खास निशान लाइफ के बारे में अनेक बाते बाताती हैं. हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक अंगूठे में बनने वाला 'जौ' का निशान खास होता है. अंगूठे के पहले पोर पर यदि यह निशान है तो इसे बहुत अच्छा माना जाता है. इस निशान के आकार से भी बहुत बातें पता चलती है. अंगूठे में बनने वाले 'जौ' का निशान किस बात का संकेत देता है, इसे जानते हैं.
-अंगूठे में 'जौ' का निशान इंसान की सफलता का सूचक होता है. जिस इंसान के अंगूठे में यह निशान रहे वह बहुत मेहनती होता है. ऐसे लोगों को संतान सुख मिलता है. इसके अलावा यदि 'जौ' का निशान बहुत छोटा है तो इसका परिणाम बहुत अच्छा नहीं होता है.
-हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक अगर अंगूठे के तीसरे पोर पर यदि मालानुमा 'जौ' का निशान बनता है तो इसे बहुत शुभ माना जाता है. इसके अलावा अगर 3 'जौ' मालाएं हैं तो इसे राजयोग का सूचक माना जाता है. इसके अलावा ऐसे लोग बहुत अमीर होते हैं. वहीं अगर 'जौ' की माला पूरे अंगूठे को घेर लो तो
इंसान का जीवन राजा के जैसा होता है. साथ ही ऐसे लोग जीवन में बहुत अधिक प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं.
-अगर अंगूठे के दूसरे पोर में 3 खड़ी रेखाएं दिखे तो इंसान आलीशान मकान का सुख प्राप्त होता है. वहीं अगर दूसरे पोर पर बहुत अधिक खड़ी रेखाएं दिखाई दे तो ऐसे लोग बहुत जल्द दूसरों को समझ लेते हैं. साथ ही बिजनेस में काफी सफल होते हैं.
-अगर अंगूठे में नक्षत्र का निशान है तो ऐसे लोग बिजनेस में सफल होते हैं. हालांकि ऐसे लोग स्वार्थी भी माने जाते हैं. इसके अलावा इंसान को प्यार मे धोखा मिलने की संभावना रहती है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. जनता से रिश्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Next Story