- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- एक के बाद एक लाती है...

x
हम सभी की हथेली पर कई तरह के निशान बने होते हैं जो भविष्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करते हैं। हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं शुभ अशुभ दोनों तरह की होती हैं शुभ रेखाएं जीवन में सुख समृद्धि और धन की ओर इशारा करती हैं तो वही अशुभ रेखाएं दुख परेशानियों और संकट का संकेत प्रदान करती हैं।
तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा कुछ अशुभ रेखाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसके हथेली पर होने से जातक के जीवन में एक के बाद एक परेशानियां हमेशा लगी रहती हैं तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी रेखाएं हैं।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक की हथेली पर बनने वाली भाग्य रेखा शनि पर्वत से जाकर मिलती है और आड़ी रेखाएं उसको काट रही होती हैं तो ऐसे जातक को अपने जीवन में करियर और धन संबंधी मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।
इसके अलावा अगरकिसी जातक की हथेली में विवाह रेखा स्पष्ट नहीं हैं बल्कि उस पर क्रॉस का निशान बना हुआ हैं तो ऐसे लोगों को जीवनसाथी का साथ कम समय के लिए मिलता हैं वही हाथ के अंगूठे से कोई रेखा निकलकर शुक्र पर्वत से होते हुए भाग्य रेखा को काटती हुई जाती हैं तो ऐसे जातक को अपने परिवार के सदस्य को खोने का दुख उठाना पड़ता हैं। हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो जिस जातक की हथेली पर अनामिका उंगली के पास आड़ी रेखाएं बनती हो तो ऐसे जातक को अपने जीवन में बुरे वक्त का सामना करना पड़ता है साथ ही साथ कड़े प्रयास के बाद भी इन्हें असफलताओं का मुख देखना
Next Story