धर्म-अध्यात्म

घर में पीपल का पेड़ न लगाने के पीछे यह है वजह

Kiran
28 Jun 2023 12:38 PM GMT
घर में पीपल का पेड़ न लगाने के पीछे यह है वजह
x
शास्त्रों के अनुसार बहुत से पेड़ ऐसे है जिन्हें घर में लगाने से सुख समृद्धि के साथ धन आदि की कमी नहीं हो पति है जैसे की केला, तुलसी, छुईमुई आदि पेड़ पोधे घर में रखने से लाभ की स्थिति हर समय ही रहती है लेकिन कुछ पेड़ या पोधे ऐसे भी होते है जिनकी वजह से हर में दुःख दरिद्रता बनी रहती है और उन्ही पेड़ो में से एक है पीपल का पेड़ जिसकी वजह से घर में कभी भी खुशहाली नही आती है। तो आइये जानते है पीपल का पेड़ क्यों नही लगाया जाता है इस बारे में..
# शास्त्रों के अनुसार पीपल के पेड की छाया शीतल होती है लेकिन इसे घर में लगाना शुभ नही होता है क्योकि घर में कई तरह की समस्याए उत्पन्न हो जाती है।
# पीपल का पेड़ घर में लगाने से वंश वृद्धि नही होती है। इसकी वजह से संतान पर कष्ट बना रहता है।
# उम्र के बढ़ने के साथ पीपल का पेड अधिक भारी हो जाता है। ऐसे में उसके नीचे घर को बनाने से व्यक्ति दुर्घटना का शिकार होता है।
# यह जिस भी घर में लगाया जाता है उस घर के लोगो की उम्र नही बढती है। उन पर हमेशा ही संकट ही बना रहता है।
# पीपल का पेड़ दाम्पत्य जीवन के लिए शुभ नही होता है। यह वैराग्य को लेकर आता है और जिसकी वजह से दाम्पत्य जीवन में समस्याए रहती है। रोजाना पति और पत्नी में झगड़ा होता ही है।
# पीपल का पेड घर में लगाने से धन की भी हानि होती है। घर की सुख समृद्धि चली जाती है।
Next Story