धर्म-अध्यात्म

धनत्रयोदशी के दिन सोना खरीदने का ये है सबसे शुभ मुहूर्त

Subhi
21 Oct 2022 5:32 AM GMT
धनत्रयोदशी के दिन सोना खरीदने का ये है सबसे शुभ मुहूर्त
x

दिवाली के त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष के त्रयोदशी को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान धनवंतरि और कुबेर जी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही इस दिन सोना-चांदी व बर्तन खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन जो भी चीज खरीदी जाती है उसमें 13 गुना वृद्धि होती है। अगर आप भी धनतेरस पर सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जानें शुभ मुहूर्त-

22 अक्टूबर को सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त-

कुछ जगहों पर 22 अक्टूबर 2022, शनिवार को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। 22 अक्टूबर, धनत्रयोदशी के दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 02 मिनट से शुरू होगा, जो कि 23 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। सोना खरीदने की कुल अवधि 12 घंटे 25 मिनट रहेगी।

धनत्रयोदशी में व्याप्त शुभ चौघड़िया मुहूर्त-

सायाह्न मुहूर्त (लाभ) - 06:02 पी एम से 07:20 पी एम

रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) - 08:55 पी एम से 01:41 ए एम, अक्टूबर 23

उषाकाल मुहूर्त (लाभ) - 04:51 ए एम से 06:27 ए एम, अक्टूबर 23

धनतेरस पूजन मुहूर्त 2022-

धनतेरस पूजा शनिवार, अक्टूबर 22, 2022 पर

धनतेरस पूजा मुहूर्त - 07:01 पी एम से 08:17 पी एम

अवधि - 01 घण्टा 16 मिनट्स

कब किया जाता है दीप दान-

धनतेरस का त्योहार दो दिन मनाए जाने के कारण लोगों के बीच कंफ्यूजन है कि आखिर किस दिन दीपदान करना शुभ रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 22 अक्टूबर 2022, शनिवार को दीप दान किया जाएगा।

Next Story