धर्म-अध्यात्म

ये है तुलसी से जुड़े जरूरी नियम

Apurva Srivastav
18 July 2023 6:07 PM GMT
ये है तुलसी से जुड़े जरूरी नियम
x
सनान धर्म में तुलसी को बेहद पवित्र और पूजनीय माना गया हैं मान्यता है कि इसे घर में लगाने से सुख समृद्धि का वास होता हैं। इस धर्म को मानने वाले अधिकतर घरों में तुलसी का पौधा लगा होता हैं और लोग रोजाना इसकी विधि विधान से पूजा करते हैं सुबह तुलसी में जल अर्पित करते हैं तो वही संध्याकाल में घी का दीपक जलाते हैं कहा जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं क्योंकि तुलसी में धन की देवी लक्ष्मी का वास होता हैं।
लेकिन वास्तु और ज्योतिष में तुलसी से जुड़े कई नियम बताए गए हैं जिनकी अनदेखी करने से व्यक्ति पूरी तरह से कंगाल हो सकता हैं और उसे धन की कमी व अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा तुलसी से जुड़े नियम बता रहे हैं।
ये है तुलसी से जुड़े जरूरी नियम
वास्तुशास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को भूलकर भी जमीन पर नहीं लगाना चाहिए। बल्कि इसे अच्छे गमले या मिट्टी से तुलसी कोट बनाकर लगाना चाहिए। इसके अलावा रविवार और एकादशी तिथि पर तुलसी के पौधे में जल नहीं अर्पित करना चाहिए और ना ही तुलसी को छूना चाहिए इसके अलावा इस दिन तुलसी प​त्तियों को भी तोड़ना अच्छा नहीं माना जाता हैं।
आपने जहां पर भी तुलसी का पौधा लगाया हैं उसके आस पास साफ सफाई जरूर रखें साथ ही अच्छी रोशनी भी वहां पर आएं। वास्तु की मानें तो तुलसी को कभी भी अंधेरे वाले स्थान पर नहीं लगाना चाहिए। साथ ही संध्या के समय तुलसी के समक्ष दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का घर में वास होता हैं। अगर तुलसी सूख गई हैं तो इसे विसर्जित कर देना चाहिए। साथ ही उस स्थान पर दूसरा तुलसी का पौधा आप लगा सकते हैं। इसके अलावा तुलसी की सूखी पत्तियों को कभी फेंकना नहीं चाहिए बल्कि मिट्टी में दबा देना बेहतर होगा।
Next Story