धर्म-अध्यात्म

शारदीय नवरात्रि पर ये है घटस्थापना का उत्तम मुहूर्त

Tara Tandi
4 Oct 2023 10:35 AM GMT
शारदीय नवरात्रि पर ये है घटस्थापना का उत्तम मुहूर्त
x
हिंदू धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं लेकिन नवरात्रि बेहद ही खास मानी जाती है जो कि देवी साधना का महापर्व होता है इस दौरान भक्त मां दुर्गा के अलग अलग रूपों की विधि विधान से पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं नवरात्रि का त्योहार पूरे नौ दिनों तक चलता है इस दौरान पूजा पाठ और व्रत करने से देवी मां की अपार कृपा बरसती है साथ ही दुख परेशानियां भी दूर हो जाती है।
शारदीय नवरात्रि का त्योहार इस बार 15 अक्टूबर से आरंभ हो रहा है और 24 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगा। इस दौरान भक्त देवी मां की भक्ति में लीन रहते हैं और पूजा पाठ करते हैं। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का विधान होता है ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा शारदीय नवरात्रि पर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त—
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन किए जाने वाला कलश स्थापना का अनुष्ठान महत्वपूर्ण माना जाता है ऐसे में सही समय पर अगर कलश स्थापना किया जाए तो उत्तम फल मिलता है इस साल शारदीय नवरात्रि का आंरभ 15 अक्टूबर से होने वाला है।
ऐसे में कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर को दिन में 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। यानी इस बार कलश स्थापना के लिए भक्तों को करीब 44 मिनट तक का समय प्राप्त होगा। कलश स्थापना के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि अमावस्या और रात के वक्त भूलकर भी कलश स्थापना ना करें इसे शुभ नहीं माना जाता है।
Next Story