- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- ये है हथेली पर बनने...

x
हम सभी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, चिह्न और आकृतियां बनी होती हैं जिनका हमारे जीवन और हस्तरेखा शास्त्र में विशेष महत्व होता हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं और आकृतियां व्यक्ति के भविष्य से जुड़े संकेत प्रदान करती हैं।
हथेली पर शुभ अशुभ दोनों तरह की रेखाएं बनी होती हैं साथ ही हथेली पर कुछ ऐसे निशान भी पाए जाते हैं जो व्यक्ति को राजयोग का सुख प्रदान करते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं रेखाओं के बारे में बता रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
हथेली पर बनने वाले शुभ चिह्न—
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक की हथेली के बीच वाले भाग पर तोरण, बाण, रथ, चक्र या ध्वज जेसी आकृति बनी होती हैं तो जातक अपने जीवन में सभी सुख सुविधाओं को हासिल करता हैं ऐसा व्यक्ति जीवन में राजसुख को भोगता हैं। इसके अलावा इनके पास धन दौलत की कोई कमी नहीं रहती हैं ये लोग जीवनभर भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ पाते हैं।
वही इसके अलावा अगर किसी जातक के हाथ में अनामिका उंगली के नीचे पुण्य रेखा और मणिबंध से शनि रेखा मध्यमा उंगली तक जाए तो ऐसा जातक राजसुख को प्राप्त करता हैं साथ ही इन लोगों पर हमेशा शनि देव की कृपा बनी रहती हैं जिसके कारण इनके सभी कार्य सफल होते हैं और धन की कमी नहीं रहती हैं। वही अगर हाथ के अंगूठे पर मछली, वीणा या सरोवर जैसी कोई आकृति निर्मित होती हैं तो ऐसा जातक अपने जीवन में खूब यश प्राप्त करता हैं। ऐसे लोग सफल कारोबारी होते हैं साथ ही खूब धन दौलत भी हासिल करते हैं।
Next Story