धर्म-अध्यात्म

हाथ की ये भाग्य रेखा, नहीं होने देगी धन-दौलत की कमी

Ritisha Jaiswal
6 April 2022 3:28 PM GMT
हाथ की ये भाग्य रेखा, नहीं होने देगी धन-दौलत की कमी
x
हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हाथ की लकीरें बहुत मान्य रखती हैं, खासकर भाग्य की रेखा। कहते हैं

हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हाथ की लकीरें बहुत मान्य रखती हैं, खासकर भाग्य की रेखा। कहते हैं कि हाथ में भाग्य की रेखा का मौजूद होना बहुत ही अहम होता है क्योंकि इसी रेखा के जरिए आर्थिक स्थिति का अनुमान लगाया जा सकता है। आप जीवन में कितनी सफलता पाएंगे इस बारे में भी भाग्य रेखा से ही पता चलता है। चलिए आज आपको इस भाग्य रेखा के बारे में ही जानकारी देते हैं और साथ में बताते हैं कि हाथ में कैसी भाग्य रेखा का होना शुभ माना जाता है।PunjabKesari, Hast Rekha, Nari PunjabKesari

भाग्य रेखा होती कहां है?
भाग्य रेखा मणिबंध से शुरू होती है और मध्यमा उंगली के नीचे उभार वाले स्थान पर जाकर मिलती है। इस स्थान को शनि पर्वत कहा जाता है। भाग्य रेखा को शनि रेखा के नाम से भी जाना जाता है।ये रेखा हथेली में नीचे से ऊपर की ओर शनि पर्वत तक जाती है। ये रेखा जिस तरफ मुड़ी हुई होती है उससे भाग्य का पता चलता है।
ये भाग्य रेखा होती है बहुत शुभ?
जिन लोगों की हथेली में कलाई के पास से लेकर ये रेखा शुरू होकर बिना कटे और रूके सीधे शनि पर्वत पर पहुंचती है, वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली माना जाता है। ये रेखा जितनी गहरी और स्पष्ट होती है उतना ही व्यक्ति का भाग्य प्रबल माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है और आर्थिक स्थिति भी ज्यादातर अच्छी ही बनी रहती है।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story