धर्म-अध्यात्म

इस दिन है मीन संक्रांति...जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Subhi
10 March 2022 3:22 AM GMT
इस दिन है मीन संक्रांति...जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
x
14 मार्च 2022 को मीन संक्रांति है। 14-15 मार्च की मध्यरात्रि को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्य क्रमश: 12 राशियों में प्रवेश करते हैं। ये क्रम मेष राशि से शुरू होकर मीन राशि पर समाप्त होता है।

14 मार्च 2022 को मीन संक्रांति है। 14-15 मार्च की मध्यरात्रि को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्य क्रमश: 12 राशियों में प्रवेश करते हैं। ये क्रम मेष राशि से शुरू होकर मीन राशि पर समाप्त होता है। बता दें कि हिन्दू कैलेंडर का वर्ष मीन संक्रांति के साथ ही समाप्त हो जाता है।

सूर्य के इस मीन संक्रांति का पुण्यकाल सुबह सूर्योदय से शुरू होकर सुबह 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। संक्रांति के दौरान नदियों में स्नान-दान का महत्व होता है।

कब है मीन संक्रांति?

14 मार्च को सूर्य की मीन संक्रांति है। इस दिन सूर्य रात 12 बजकर 16 मिनट में कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 14 अप्रैल की सुबह 8 बजकर 43 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। मीन संक्रांति का महापुण्य काल 15 मार्च सुबह 6 बजकर 31 मिनट से सुबह 8 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।

14 मार्च 2022 का शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक

अमृत काल - दोपहर 3 बजकर 11 मिनट से 04 बजकर 55 मिनट तक

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 5 बजकर 04 मिनट से 5 बजकर 52 मिनट तक

सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 6 बजकर 40 मिनट से रात 10 बजकर 8 मिनट तक

मीन संक्रांति के दिन करें ये काम

मीन संक्रांति के दिन गंगा या गोदावरी नदी में स्नान करने का काफी महत्व है। अगर आप किसी कारणवश नहीं जा सकते हैं तो घर में ही पानी में थोड़ा सा गंगाजल डालकर उसी से स्नान कर लीजिए।

मीन संक्रांति के दिन भगवान सूर्य की पूजा करना चाहिए। इस दिन उगते हुए सूर्य को तांबा के लोटे में जल भरकर अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से स्वास्थ्य लाभ के साथ नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है।

इस दिन भगवान सूर्य के मंत्रों का जाप करने के साथ आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

संक्रांति के दौरान दान करने का काफी अधिक महत्व है। इसलिए इस दिन अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार वस्त्र, तिल और अनाज का दान कर सकते हैं।

मीन संक्रांति के दिन गाय का चारा खिलाना भी शुभ माना जाता है।


Next Story