धर्म-अध्यात्म

इस दिन है मकर संक्रांति, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Subhi
9 Jan 2022 2:20 AM GMT
इस दिन है मकर संक्रांति, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
x
सूर्य भगवान की पूजा से जुड़े हमारे देश में कई त्‍योहार मनाए जाने की परंपरा बरसों से चली आ रही है। इन्‍हीं में से है मकर संक्रांति। इस दिन से सूर्य देवता उत्‍तरायण होना शुरू हो जाते हैं।

सूर्य भगवान की पूजा से जुड़े हमारे देश में कई त्‍योहार मनाए जाने की परंपरा बरसों से चली आ रही है। इन्‍हीं में से है मकर संक्रांति। इस दिन से सूर्य देवता उत्‍तरायण होना शुरू हो जाते हैं। कहते हैं इसी दिन से वातावरण में ठंडक कम होने लगती है। ज्‍योतिष के अनुसार मकर संक्रांति पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस दिन स्‍नान दान और पूजापाठ का विशेष महत्‍व होता है। मकर संक्रांति से ही खरमास की समाप्ति मानी जाती है और इस दिन के बाद से ही सभी शुभ कार्यों का आरंभ हो जाता है। आइए आपको बताते हैं कि कब है मकर संक्रांति और क्या है दान व स्‍नान का शुभ मुहूर्त…

पौराणिक मान्‍यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन ही सूर्य अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं। इस दिन से ऋतु परिवर्तन आरंभ हो जाता है। सामान्‍य तौर पर मकर संक्रांति का पर्व हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है। मगर कई बार ग्रह नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव की वजह से मकर संक्रां‍ति 15 जनवरी को भी पड़ जाती है। देश के अलग-अलग राज्‍यों में यह त्‍योहार अलग-अलग नाम से मनाया जाता है।

इस बार मकर संक्रांति पर शुभ मुहूर्त दोपहर में आरंभ हो रहा है। इस बार मकर संक्राति पर सुबह 8 बजकर 5 मिनट के बाद से स्‍नान दान का मुहूर्त है, क्योंकि सूर्य दोपहर 2 बजकर 9 मिनट पर मकर राशि में आ रहे हैं।

मकर संक्राति पुण्‍य काल : 2 बजकर 12 मिनट से शाम 5 बजकर 45 मिनट तक

महापुण्य काल मुहूर्त : 2 बजकर 12 मिनट से 2 बजकर 36 मिनट तक

वास्‍तु टिप्‍स : घर में भूलकर भी न रखें पुरानी हो चुकी ये चीजें, होती है धन की हानि

मकर संक्रांति पर दान का महत्‍व

मकर संक्रांति के पर्व पर दान पुण्‍य करने का खास महत्‍व माना गया है। इस पर्व को उत्‍तरायण के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन गंगा स्‍नान, व्रत करने और कथा सुनने का खास महत्‍व होता है। कहते हैं कि इस दिन किया गया दान आपको अक्षय फल प्रदान करता है। देश के कई राज्‍यों जैसे पंजाब, यूपी, बिहार और तमिलनाडु में मकर संक्रांति को नई फसल के स्‍वागत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन तिल और उससे बनी खाने की वस्‍तुएं दान की जाती हैं। इसके अलावा मकर संक्रांति पर देश के कई राज्‍यों में पतंग भी उड़ाई जाती है।





Next Story