धर्म-अध्यात्म

इस दिन है बुद्ध पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Subhi
11 May 2022 3:25 AM GMT
इस दिन है बुद्ध पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
x
वैशाख माह की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। बौद्ध धर्म ग्रन्थों के अनुसार, वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को गौतम बुद्ध के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि मान्यता है कि इसी तिथि को महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था।

वैशाख माह की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। बौद्ध धर्म ग्रन्थों के अनुसार, वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को गौतम बुद्ध के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि मान्यता है कि इसी तिथि को महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था। इस साल ये पर्व 16 मई को मनाया जाएगा। बुद्ध पूर्णिमा का दिन बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए सबसे बड़ा उत्सव होता है। हिंदू धर्म के लोगों के लिए भी ये पर्व काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, गौतम बुद्ध भगवान विष्णु के नौवें अवतार माने जाते हैं। ऐसे में इस दिन भगवान बुद्ध के अलावा श्रीहरि विष्णु और भगवान चंद्रदेव की भी पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन को हिंदू और बौद्ध दोनों धर्मों के लोग बड़े ही धूम-धाम से मनाते हैं। तो चलिए जानते हैं बुद्ध पूर्णिमा 2022 का मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व के बारे में...

Next Story