धर्म-अध्यात्म

भगवान शिव की ये बेटी सावन में बरसाती हैं कृपा, मिलती है सफलता

Mohammed Raziq
26 July 2023 12:01 PM IST
भगवान शिव की ये बेटी सावन में बरसाती हैं कृपा, मिलती है सफलता
x
कृपा, मिलती है सफलता
सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा का विधान है।
मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा करने से सारे कष्ट मिट जाते हैं और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
शास्त्रों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि महादेव के अलावा पूरे शिव परिवार का पूजन भी बहुत महत्वपूर्ण है।
श्री गणेश, कार्तिकेय और माता पार्वती की पूजा के बारे में तो हम सभी जानते हैं। इनकी पूजा हर संकट हर लेती है।
वहीं, भगवान शिव और माता पार्वती की पुत्री अशोक सुंदरी की पूजा भी बहुत लाभकारी और फलदायी मानी गई है।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स का कहना है कि सावन में अशोक सुंदरी की पूजा से नौकरी और व्यापार में लाभ मिलता है।
सावन 2023 अशोक सुंदरी की पूजा का महत्व
अशोक सुंदरी सिर्फ माता पार्वती और महादेव (भगवान शिव के पुत्र) की बेटी ही नहीं हैं बल्कि शिवलिंग में भी वह मौजूद हैं।
शिव पुराण के अनुसार, शिवलिंग के जिस स्थान से जल बहकर बाहर निकलता है वह अशोक सुंदरी हैं।
यानी कि अशोक सुंदरी को शिवलिंग के आगे जो लंबा वाला भाग है उसके अंश के रूप में जाना जाता है।
जब शिवलिंग पर जल चढ़ाया जाता है तब वह जल अपने आप अशोक सुंदरी को अर्पित हो जाता है।
ऐसे में शिवलिंग के साथ-साथ अशोक सुंदरी की पूजा भी हो जाती है और उसका लाभ भी मिलता है।
सावन 2023 अशोक सुंदरी की पूजा के लाभ
मान्यता है कि शिवलिंग पर चढ़ाया पुष्प (देवी-देवता की पूजा में वर्जित पुष्प) उसके आगे के हिस्से पर रखना चाहिए जो शिव पुत्री को जाता है।
शिवलिंग के आगे वाले भाग पर पुष्प के साथ चावल, कलावा और चंदन अवश्य चढ़ाना चाहिए।
यह सभी वस्तुएं स्वतः ही भगवान शिव शंभू के साथ-साथ अशोक सुंदरी को अर्पित हो जाती हैं।
इससे शिव पुत्री अशोक सुंदरी प्रसन्न होती हैं और नौकरी एवं व्यापार में लाभ पहुंचाती हैं।
अशोक सुंदरी को धन, वैभव, सौंदर्य का दाता माना गया है। इनकी पूजा से यह सब मिलता है।
आप भी सावन में भगवान शिव और माता पार्वती की पुत्री अशोक सुंदरी की पूजा कर सकते हैं और उनकी कृपा पा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story