धर्म-अध्यात्म

हथेली पर बने ये शुभ योग तो जीवन में सदा मिलती है धन समृद्धि

Apurva Srivastav
23 Jun 2023 1:42 PM GMT
हथेली पर बने ये शुभ योग तो जीवन में सदा मिलती है धन समृद्धि
x
हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, निशान और आकृतियां बनी होती हैं जिनका व्यक्ति के जीवन और हस्तरेखा शास्त्र में खास महत्व होता हैं। हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करती हैं जातक की हथेली पर कई तरह की रेखाएं बनी होती हैं।
जिनमें कुछ शुभ तो वही कुछ अशुभ रेखाएं भी होती हैं शुभ रेखाएं जीवन में सुख समृद्धि और सफलता की ओर इशारा करती हैं तो वही अशुभ रेखाएं दुख परेशानियों का संकेत देती हैं। आज हम आपको अपने इस लेख दवारा ऐसी ही एक शुभ रेखा और योग के बारे में बता रहे हैं जिसके हथेली पर बनने से जातक को अपने जीवन में सदा ही धन समृद्धि की प्राप्ति होती हैं तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी रेखाएं हैं।
अगर किसी जातक की हथेली में शनि और शुक्र पर्वत स्पष्ट रहता है और शुक्र पर्वत से भाग्य रेखा आरंभ होती हैं और ये रेखा शनि पर्वत के मध्य तक पहुंचती हैं तो इसे पुष्कल योग माना जाता हैं हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो जिन लोगों की हथेली पर पुष्कल योग निर्मित होता हैं वे बहुत ही खुशनसीब माने जाते हैं।
ये शुभ योग जीवन में सभी प्रकार की सुख सुविधाएं और धन प्रदान करता हैं। अगर किसी जातक की हथेली पर पुष्कल योग का निर्माण होता हैं तो जातक को अपने करियर में हमेशा ही कामयाबी हासिल होती हैं इस शुभ योग के कारण ही व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहती हैं साथ ही ऐसे लोग दुख परेशानियों से हमेशा दूर रहते हैं और समाज में मान सम्मान हासिल करते हैं।
Next Story