धर्म-अध्यात्म

15 जून को सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि को पड़ सकता है सबसे ज्यादा प्रभाव

Tara Tandi
12 Jun 2021 1:25 PM GMT
15 जून को सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि को पड़ सकता है सबसे ज्यादा प्रभाव
x
15 जून को सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | 15 जून को सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति भी कहा जाता है। सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, इसलिए इसे मिथुन संक्रांति कहा जाएगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है, लेकिन जिस राशि में ग्रह प्रवेश करते हैं उस राशि पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है। 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, इसलिए सबसे ज्यादा प्रभाव मिथुन राशि पर ही पड़ने जा रहा है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं और मेष राशि में यह उच्च होते हैं, जबकि तुला इनकी नीच राशि है।

सूर्य 15 जून से 16 जुलाई तक मिथुन राशि मे
मिथुन राशि पर पड़ेगा सबसे अधिक प्रभाव
सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश करने से मिथुन राशि के जातकों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
इस समय धन- खर्च सोच- समझकर ही करें।
धन का अधिक खर्च करने से आपको नुकसान हो सकता है।
स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।
नौकरी और व्यापार के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ रह सकता है।
नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
कार्यक्षेत्र में सब आपकी तारीफ करेंगे।

Next Story