- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Maha Kumbh का तीसरा...
धर्म-अध्यात्म
Maha Kumbh का तीसरा अमृत स्नान, नोट करें दिनभर के मुहूर्त
Tara Tandi
3 Feb 2025 1:53 PM IST

x
Maha Kumbh ज्योतिष न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य मेला लगा हुआ है जहां लाखों श्रद्धालु संगम में डूबकी लगा रहे हैं, मान्यता है कि यहां स्नान करने से सारे पाप धुल जाते हैं और कष्टों से राहत मिलती है। महाकुंभ का आरंभ 13 जनवरी से हुआ था और इसका समापन 26 फरवरी को हो जाएगा। महाकुंभ को दुनिया का सबसे बड़ा मेला माना जाता है माना जा रहा है कि इस महाकुंभ में 45 करोड़ से भी अधिक लोग शामिल होंगे।
महाकुंभ में संगम स्नान का खास महत्व होता है विशेष तिथियों पर संगम में अमृत स्नान किया जाता है। आपको बता दें कि महाकुंभ में 2 अमृत स्नान हो चुके हैं और तीसरा अमृत स्नान आज यानी 3 फरवरी दिन सोमवार को बसंत पंचमी पर्व पर होगा। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा अमृत स्नान के शुभ मुहूर्त की जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
बसंत पंचमी अमृत स्नान मुहूर्त—
बसंत पंचमी का पर्व 3 फरवरी दिन सोमवार को मनाया जा रहा है इस दिन महाकुंभ 2025 में अमृत स्नान का पहला मुहूर्त सुबह 5 बजकर 23 मिनट से लेकर 6 बजकर 16 मिनट तक था। इसके अलावा सुबह 8 बजकर 30 मिनट से लेकर 9 बजकर 52 मिनट तक एक मुहूर्त है।
फिर सुबह 9 बजकर 52 मिनट से लेकर 11 बजकर 13 मिनट तक का मुहूर्त है इसके अलावा 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 35 मिनट तक का शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहा है वही एक अन्य मुहूर्त में दोपहर 1 बजकर 57 मिनट से लेकर 3 बजकर 18 मिनट तक का शुभ मुहूर्त मिल रहा है। इन मुहूर्तों में भक्त महाकुंभ के संगम में अमृत स्नान कर पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।
TagsMaha Kumbh तीसरा अमृत स्नानदिनभर मुहूर्तMaha Kumbh's third Amrit bathauspicious time throughout the dayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





