धर्म-अध्यात्म

वास्तु से जुड़ी बातें, जो दैनिक जीवन में ला सकती है खुशियाँ

Kiran
30 Jun 2023 1:26 PM GMT
वास्तु से जुड़ी बातें, जो दैनिक जीवन में ला सकती है खुशियाँ
x
पारिवारिक सदस्यों की कमाई के बाद भी घर में धन का अभाव होता है। घर में पैसों की बरकत नहीं होती। अधिक मेहनत करने पर भी आर्थिक तंगी रहती है। ऐसी चिंताएं घर के वास्तुदोष के कारण हो सकती हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें घर में रखने से पैसों से संबंधित चिंताओं से छुटकारा पाया जा सकता है और धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है। फेंगशुई (चीन का वास्तु) के अनुसार धन और सुख-शांति बढ़ाने के लिए उपाय बताए गए हैं। इन्हें अपनाने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है, इससे स्वास्थ्य को लाभ प्राप्त होता है साथ ही धन संबंधी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। यहां जानिए वास्तु से जुड़ी छोटी-छोटी बातें, जिनका दैनिक जीवन में काफी अधिक महत्व माना गया है। इनकी मदद से बुरे समय को भी दूर किया जा सकता है।
* मिट्टी का छोटा घड़ा या सुराही को पानी से भर कर घर की उत्तर दिशा में रखने से पैसों की तंगी नहीं होती। इन्हें खाली न रहने दें, जल के समाप्त होने पर दोबारा भर दें।
* तिजोरी के ऊपर कोई भी सामान नहीं रखना चाहिए। तिजोरी के एकदम ऊपरी वाले खाने (हिस्से) में पैसा नहीं रखना चाहिए।
* घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा या तस्वीर लगाकर नित्य पूजा करने से बरकत होती है।
* घर के जिस हिस्से में वास्तु दोष हो, वहां सुबह-शाम कुछ समय के लिए शंख बजाना चाहिए। यदि आप चाहे तो पूजा की घंटी भी बजा सकते हैं। इनसे निकलने वाली ध्वनि से वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है।
* घर में वास्तुदोष होने के कारण भी धन की तंगी रहती है। इसलिए वास्तुदोष को दूर करने के लिए घर में वास्तु भगवान की प्रतिमा या तस्वीर रखने से लाभ होता है, साथ ही धन की तंगी से भी छुटकारा मिलता है।
* कुछ वृक्ष और पौधे दूध वाले होते हैं जैसे- आंकड़े का पौधा, बरगद। इस तरह के वृक्ष घर-आंगन में नहीं होना चाहिए। इनसे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। ये हमारे स्वास्थ्य के हानिकारक भी होते हैं।
* घर के मुख्य द्वार में लक्ष्मी माता और भगवान कुबेर या स्वास्तिक के चिन्ह की तस्वीर लगाने से धन का अभाव नहीं होता।
* घर के उस स्थान में जहां पारिवारिक सदस्य अधिक समय व्यतीत करते हों वहां चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड रखने से आय के साधनों में बढ़ौतरी होती है और पैसों की कमी नहीं होती
* घर से संबंधित कठिनाईयों से छुटकारा पाने के लिए धातु से निर्मित कछुआ और मछली रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में धन का आगमन होता है और बरकत बनी रहती है।
Next Story