धर्म-अध्यात्म

सोमवार के दिन चमकेगी इन राशियों भाग्य

Tara Tandi
3 Oct 2021 10:47 AM GMT
सोमवार के दिन चमकेगी इन राशियों भाग्य
x
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 4 अक्टूबर को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा की जाती है। पं. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 4 अक्टूबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि

अचानक धन प्राप्ति‍ के योग बन रहे हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मानसिक तनाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। अनावश्‍यक खर्चों से परेशानी हो सकती है।

वृष राशि

आशा-निराशा के भाव रहेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। क्रोध एवं आवेश के अधिकता रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्‍त्र उपहार में मिल सकते हैं। व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

मिथुन राशि

घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। माता-पिता का साथ मिल सकता है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता से धन की प्राप्‍ति‍ होगी।

कर्क राशि

पठन-पाठन में रुचि हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। मानसिक शांति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। भाइयों का सहयोग म‍िलेगा।

सिंह राशि

मानसिक शान्ति‍ तो रहेगी, परन्तु क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। घर-पर‍िवार में धार्म‍िक कार्यक्रम हो सकते हैं। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा सुखद रहेगी। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग हैं। मनवांछ‍ित पर‍िणाम की प्राप्‍‍त‍ि होगी।

कन्या राशि

आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। आय में कमी और खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि रहेगी। म‍ित्रों से भेंट होगी। कोई रुका हुआ काम पूरा होने की उम्‍मीद है। पर‍िवार में धार्म‍िक आयोजन हो सकता है।

तुला राशि

मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। संतान सुख में वृद्धि होगी। तनाव से बचें।

वृश्चिक राशि

दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में व्‍यवधान आ सकते हैं। लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी। पर‍िवार की क‍िसी बुजुर्ग महि‍ला से धनलाभ हो सकता है।

कुंभ, मकर, धनु, मिथुन, तुला राशि वाले कल जरूर करें ये उपाय, शनि के अशुभ प्रभावों से मिलेगी मुक्ति

धनु राशि

मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। पर‍िवार को लेकर च‍िंता बढ़ सकती हैं।

मकर राशि

मन परेशान रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। माता-पिता का साथ मिल सकता है। पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि

आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। लेखानादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। जमीन-जायदाद से लाभ के योग बन रहे हैं।

मीन राशि

आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। कारोबार के विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि से चिंतित रहेंगे। आय में अवरोध आएंगे। शिक्षा में व्‍यवधान आ सकते हैं।

इस आर्टिकल को शेयर करें

Next Story