धर्म-अध्यात्म

शुक्र के राशि परिवर्तन से इन राशियों को मिलेगा मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद

Subhi
8 Dec 2021 2:37 AM GMT
शुक्र के राशि परिवर्तन से इन राशियों को मिलेगा मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद
x
ज्योतिष में शुक्र देव को विशेष स्थान प्राप्त है। शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग का कारक ग्रह कहा जाता है।

ज्योतिष में शुक्र देव को विशेष स्थान प्राप्त है। शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग का कारक ग्रह कहा जाता है। शुक्र के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। 8 दिसंबर को शुक्र देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन शुक्र देव मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र 30 दिसंबर तक मकर राशि में ही रहेंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। आइए जानते हैं शुक्र देव के मकर राशि में प्रवेश करने से किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा...

मेष राशि-
मेष राशि के लिए शुक्र का मकर राशि में प्रवेश शुभ साबित होगा।
इस दौरान आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।
सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
सेहत अच्छी रहेगी।
वाहन व भूमि सुख की प्राप्ति हो सकती है।
मां लक्ष्मी की कृपा से धन- लाभ होगा।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
नया कार्य शुरू करने के लिए समय उपयुक्त है।
ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनाएं ये सबसे आसान टोटका, मेष से लेकर मीन राशि वाले रोजाना करें ये उपाय
वृष राशि-
इस राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा।
आपकी आय में वृद्धि हो सकती है।
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
काम के कारण यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
धन- लाभ होगा।
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
राशिफल : सूर्य, बुध, मंगल की युति से सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जमकर मनाएंगे जश्न, खूब होगा धन- लाभ
सिंह राशि
शुक्र का गोचर आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे।
गोचर काल में समस्याओं का समाधान मिलेगा।
सेहत संबंधी समस्या कम होगी और करियर में तरक्की मिलने के योग बनेंगे।
कन्या राशि-
कन्या राशि वालों के लिए शुक्र गोचर किसी वरदान से कम नहीं है।
गोचर काल में अचानक धन लाभ हो सकता है।
नौकरी में तरक्की मिल सकती है।
आय में वृद्धि के योग बनेंगे।
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
वृश्चिक राशि
शुक्र गोचर काल आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
इस दौरान गुप्त शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी।
कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन सफलता हासिल होगी।
पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा।
धन- लाभ होगा।
परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।

Next Story