धर्म-अध्यात्म

सूर्य और बुध की युति से होगा इन राशियों को बड़ा लाभ, मिलेंगे ढेरों शुभ परिणाम

SANTOSI TANDI
15 Sep 2023 9:32 AM GMT
सूर्य और बुध की युति से होगा इन राशियों को बड़ा लाभ, मिलेंगे ढेरों शुभ परिणाम
x
मिलेंगे ढेरों शुभ परिणाम
ग्रहों का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। गरहीं की दिशा और दशा से जीवन में होने वाली घटनाएं तय होती हैं।
जहां एक अकेला ग्रह कुंडली में कई तरह के योगों का निर्माण करता है। वहीं, दो ग्रहों के मिलने यानि उनकी युति से भी कई शुभ-अशुभ परिणाम दिखते हैं।
इसी कड़ी में आज हम बात करेंगे सूर्य और बुध ग्रह की युति के बारे में। दरअसल 17 सितंबर, दिन रविवार को सूर्य का कन्या राशि में गोचर होने जा रहा है।
सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश करने से बुध के साथ उनकी युति का निर्माण होगा। जब सूर्य और बुध एक ही राशि में होते हैं तब दोनों का स्थान उच्च बनता है।
उच्च स्थान के बनने से सिद्धि योग इन राशियों में लंबे समय तक रहता है और राशियों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। इसे परम पुण्यकर माना गया है।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं कि किन राशियों को सूर्य और बुध की युति के कारण होने वाला है बड़ा लाभ और कैसा होगा इसका प्रभाव।
सूर्य और बुध की युति का मेष राशि पर प्रभाव
सूर्य और बुध की युति से मेष राशि के लोगों के घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगा। जीवन में खुशहाली आएगी। परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा।
सूर्य और बुध की युति का कर्क राशि पर प्रभाव
कर्क राशि में जन्मे लोगों पर बुध और सूर्य की युति का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। आर्थिक लाभ (आर्थिक लाभ के उपाय) होगा और करियर में भी वृद्धि होगी।
सूर्य और बुध की युति का सिंह राशि पर प्रभाव
कन्या राशि में सूर्य के गोचर से सिंह राशि वालों का रुका हुआ काम पूरा होगा। धन-संपदा में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन खुशियों से भर जाएगा।
सूर्य और बुध की युति का कन्या राशि पर प्रभाव
कन्या राशि वालों के लिए यह युति कारोबार (कारोबार में उन्नति के उपाय) में उन्नति दिलाएगी। परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ सकती है।
सूर्य और बुध की युति का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
सूर्य और बुध की युति से वृश्चिक राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ स्वास्थ्य के मामले में होगा। कोई पुरानी बीमरी दूर हो सकती है और सेहत अच्छी होगी।
सूर्य और बुध की युति का धनु राशि पर प्रभाव
धनु राशि के लोगों को इस युति से धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को तनाव से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, लव पार्टनर से आपको भरपूर सपोर्ट मिलेगा।
अगर आपकी भी राशि इनमें से कोई है तो आप भी इस लेख के माध्यम से जान सकते हैं कि सूर्य और बुध की युति से आपको क्या-क्या लाभ जीवन में मिलने वाले हैं और क्या विशेष आपको इस दौरान करना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story