धर्म-अध्यात्म

15 जून से इन राशियों का होगा भाग्योदय

Tara Tandi
11 Jun 2021 12:37 PM GMT
15 जून से इन राशियों का होगा भाग्योदय
x
15 जून, 2021 को सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| 15 जून, 2021 को सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश से कुछ राशियों का भाग्योदय होने जा रहा है। सूर्य देव इस राशि में 16 जुलाई तक विराजमान रहेंगे। 15 जून से 16 जुलाई तक का समय इन राशियों के लिए शुभ कहा जा सकता है। आइए जानते हैं 15 जून से किन राशियों का भाग्योदय होने जा रहा है...

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए 15 जून से 16 जुलाई तक का समय बेहद शुभ रहने वाला है।

पद- प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगी।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह राशि
15 जून, 2021 से सिंह राशि के जातकों का भाग्योदय होना तय है।
कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
वैवाहिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है।
धन- लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है।
नौकरी और व्यापार के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी।
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
Nirjala Ekadashi : कब है निर्जला एकादशी? जानें डेट, पूजा- विधि, महत्व, शुभ मुहूर्त और सामग्री की पूरी लिस्ट
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश किसी वरदान से कम नहीं है।ॉ
धन- लाभ होने के योग बन रहे हैं।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)


Next Story