धर्म-अध्यात्म

Shani के राशि परिवर्तन से इन राशियों को होगा महालाभ

Tara Tandi
12 Aug 2021 10:53 AM GMT
Shani के राशि परिवर्तन से इन राशियों को होगा महालाभ
x
ज्योतिष में शनि को पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| ज्योतिष में शनि को पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है। शनि के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। सभी ग्रहों में शनि सबसे धीमी गति से चलते हैं। शनि का राशि परिवर्तन ढाई साल में एक बार होता है। शनि के राशि परिवर्तन करने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है। शनि के अशुभ प्रभावों से जहां व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, वहीं शनि के शुभ प्रभावों से व्यक्ति का जीवन बदल जाता है।

शनि कब करेंगे राशि परिवर्तन

शनि 29 अप्रैल 2022 को मकर से कुंभ राशि में गोचर करेंगे। कुंभ राशि के स्वामी ग्रह भी शनिदेव हैं। आइए जानते हैं शनि का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है...

धनु राशि

शनि के राशि परिवर्तन से धनु राशि वालों को शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी।

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

लेन- देन से लाभ होगा।

दांपत्य जीवन खुशियों से भर जाएगा।

मिथुन राशि

शनि के राशि परिवर्तन करने से मिथुन राशि से शनि की ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाएगा।

मान- सम्मान में वृद्धि होगी।

धन- लाभ होगा।

वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

तुला राशि

शनि के राशि परिवर्तन करने से तुला राशि से शनि की ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाएगा।

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

मन शांत रहेगा।

निवेश करने से लाभ होगा।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। )

Next Story