- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- मेष और कर्क समेत इन...
धर्म-अध्यात्म
मेष और कर्क समेत इन राशि वालों का 27 फरवरी तक अच्छा बीतेगा समय, जानिए वजह
Bhumika Sahu
20 Dec 2021 10:29 AM IST

x
शुक्र राशि परिवर्तन करने के बाद 27 फरवरी 2022 तक इसी राशि में रहेंगे। साल के अंत में शुक्र का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए वरदान समान साबित होगा। जानिए इन राशियों के बारे में-
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष शास्त्र में कुल नौ ग्रह और 12 राशियां वर्णित है। हर राशि का अपना एक स्वामी ग्रह होता है। ग्रह एक समय अंतराल में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। सौंदर्य और सुख-सुविधाओं के कारक शुक्र ग्रह का 30 दिसंबर को राशि परिवर्तन होने जा रहा है।
शुक्र राशि परिवर्तन करने के बाद 27 फरवरी 2022 तक इसी राशि में रहेंगे। साल के अंत में शुक्र का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए वरदान समान साबित होगा। जानिए इन राशियों के बारे में-
2022 में शनि करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों पर शुरू होगी शनि ढैय्या
1. मेष- मेष राशि वालों के लिए शुक्र गोचर शुभ रहेगा। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नए साल में आप अपने लक्ष्यों को पूरा कर सकेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को शुभ परिणाम मिलेंगे।
2. वृषभ- शुक्र राशि परिवर्तन के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। आप अपने कार्यों से लोगों का दिल जीतने में कामयाब होंगे।
3. कर्क- कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी समय शुभ रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर लाभ मिलेगा।
4. वृश्चिक- शुक्र गोचर काल में वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। इस दौरान आप नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
Next Story





