धर्म-अध्यात्म

इन राशि वालों को करियर में मिल सकती है अपार सफलता

Shiddhant Shriwas
8 Sept 2021 8:48 AM IST
इन राशि वालों को करियर में मिल सकती है अपार सफलता
x
शुक्र और मंगल 6 सितंबर को राशि परिवर्तन कर चुके हैं। शुक्र का गोचर अपनी स्वराशि तुला और मंगल का गोचर बुध की राशि कन्या में होगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शुक्र और मंगल 6 सितंबर को राशि परिवर्तन कर चुके हैं। शुक्र का गोचर अपनी स्वराशि तुला और मंगल का गोचर बुध की राशि कन्या में होगा। शुक्र 2 अक्टूबर तक तुला राशि में रहेंगे, जबकि मंगल 22 अक्टूबर तक कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। इन दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर कोई न कोई प्रभाव पड़ेगा। शुक्र और मंगल गोचर इन राशियों को करियर में दिला सकता है अपार सफलता। जानिए कौन-सी हैं ये राशियां-

मेष- गोचर काल में आप उत्साह से भरपूर रहेंगे। इस दौरान आप सभी कार्यों को पूरा कर सकेंगे। नौकरी-पेशा करने वाले जातकों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी हो व्यापार दोनों ही क्षेत्रों से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आपके कार्य की कार्यस्थल पर प्रशंसा होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए पैसों को लेकर सावधानी बरतें। गोचर काल में पदोन्नति की संभावनाएं बनती दिख रही हैं। धन निवेश लाभकारी साबित होगा।
वृश्चिक- शुक्र और मंगल गोचर आपके लिए लाभकारी साबित होगा। आर्थिक मोर्चे पर दोनों ग्रहों का राशि परिवर्तन शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान पदोन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। भाग्य का साथ मिलेगा। ऑफिस में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा में धन लाभ के योग बन रहे हैं।
धनु- धनु राशि वालों को पेशेवर जीवन में खूब मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन उससे आपको धन लाभ होने के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कार्यस्थल पर आपके काम से मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
Next Story