धर्म-अध्यात्म

Vastu के इन उपायो से दूर होता है गृह-क्लेश

Sanjna Verma
25 July 2024 5:21 PM GMT
Vastu के इन उपायो से दूर होता है गृह-क्लेश
x
वास्तु टिप्स Vastu Tips: अगर आपके घर में अक्सर गृह-क्लेश का माहौल रहता है। घर के सदस्यों में अपने अनबन होती रहती है। आपसी स्नेह और प्रेमभाव की कमी हो गई। परिजनों को जीवन के हर क्षेत्र में कष्टों का सामना करना पड़ता हो। सफलता की राह में बाधाएं आती हों। मन अशांत रहता हो तो वास्तु के कुछ उपाय घर की नेगेटिविटी को दूर करने में आपकी बहुत मदद कर सकते हैं। इन उपायों से घर के माहौल को सकारात्मक बनाया जा सकता है। चलिए घर की सुख-शांति के लिए वास्तु के कुछ खास उपायों के बारे मे जानते हैं।
घर का मुख्यद्वार: घर को नेगेटिविटी से दूर रखने के लिए मुख्यद्वार के साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। मेनगेट पर कोई भी चीज फैली और बिखरी हुई ना हो। मुख्यद्वार को साफ-सुथरा रखें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करेगी। परिजनों से तकरार समाप्त होगी।
लिविंग रूम: लिविंग रूम में फर्नीचर को इस तरह से रखें ताकि लोग आमने-सामने बैठकर बात कर सकें। घर के कोनों में Furniture ना रखें। मान्यता है कि इससे घर में नेगेटिविटी बढ़ती है और परिजनों में विवाद बढ़ता है।
घर का किचन: घर का किचन दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए। साथ ही किचन में वेंटिलेनशन का व्यवस्था होनी चाहिए। वास्तु के मुताबिक,साथ ही किचन की दिवारों का रंग हल्का होना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
बेडरूम का वास्तु: बेडरूम में बेड को दोनों साइड पर्याप्त जगहें होनी चाहिए। वास्तु के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिशा में बेडरूम होने से वैवाहिक जीवन में स्थिरता आती है। साथ ही रिश्तों में प्यार और मिठास बना रहता है। पति-पत्नी के बीच अनबन कम रहती हैं।
घर की दीवारों का रंग: रंगों से व्यक्तियों का भावनात्मक जुड़ाव होता है। इसलिए घर की दीवारों को पेंट करते समय रंगों का खास ध्यान रखना चाहिए। हल्के नीला, ग्रीन या पेस्टल रंग घर की ऊर्जा को सकारात्मक बनाते हैं। घर की दीवारों का रंग ज्यादा डार्क नहीं होना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इससे मन अशांत रह सकता है।
Next Story