धर्म-अध्यात्म

13 नवंबर को एक साथ इन दो ग्रहों का गोचर, इन राशि वालों के जीवन में होगी बड़ी हलचल

Subhi
3 Nov 2022 5:38 AM GMT
13 नवंबर को एक साथ इन दो ग्रहों का गोचर, इन राशि वालों के जीवन में होगी बड़ी हलचल
x

नवंबर महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। यही कारण है कि इस महीने को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से खास माना जा रहा है। नवंबर में कई बड़े ग्रह एक साथ राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। बुध व मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन एक ही दिन में हो रहा है। इन दोनों ग्रहों का प्रभाव कुछ राशियों पर शुभ साबित हो सकता है। 13 नवंबर 2022 को मंगल वृषभ राशि और बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। जानें मंगल व बुध के राशि परिवर्तन से किन राशियों की चमकेगी किस्मत-

1. वृषभ- नवंबर महीने में मंगल और बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि वालों को लाभ होगा। बुध आपकी राशि के दूसरे व पांचवें भाव और मंगल सातवें और बाहरवें भाव के स्वामी हैं। बुध देव के प्रभाव से आपको करियर में जबरदस्त लाभ मिलेगा। व्यापारियों को मुनाफा होगा। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है।

2. कर्क- कर्क राशि वालों के लिए बुध व मंगल का राशि परिवर्तन विशेष लाभकारी रहने वाला है। छात्रों के लिए यह समय शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपको आर्थिक उन्नति मिल सकती है। मनमुताबिक फलों की प्राप्ति होगी।

3. सिंह- सिंह राशि वालों के लिए ग्रहों का गोचर शुभ रहने वाला है। आपकी राशि के नौवें और त्रिकोण भाव में मंगल गोचर करने जा रहे हैं। वहीं बुध दूसरे व एकादश भाव के स्वामी हैं। इस समय आप नए वाहन खरीद सकते हैं। करियर में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।

4. धनु- धनु राशि वालों को इस अवधि में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बुध गोचर से व्यापारियों को लाभ होगा। करियर में सफलता हासिल होगी। इस अवधि में शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे।

5. मकर- मकर राशि के लिए मंगल चौथे व एकादश भाव के स्वामी हैं। बुध छठवें व नौवें भाव के स्वामी हैं। इस अवधि में शोध कार्यों में जुड़े लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। छात्रों के लिए यह समय बेहद लाभकारी रहने वाला है।


Next Story