धर्म-अध्यात्म

तेजी से धनवान बनाएंगे शुक्रवार के ये टोटके

Tara Tandi
26 May 2023 11:40 AM GMT
तेजी से धनवान बनाएंगे शुक्रवार के ये टोटके
x
सनातन धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा को समर्पित होता हैं वही शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी की पूजा के लिए श्रेष्ठ माना जाता हैं भक्त इस दिन देवी मां को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं।
मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत के साथ साथ अगर कुछ विशेष उपायों को किया जाए तो देवी मां की अपार कृपा बरसती है साथ ही व्यक्ति तेजी से धनवान भी बन जाता हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा शुक्रवार के आसान उपाय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
शुक्रवार के अचूक उपाय—
अगर आप धन संकट से जूझ रहे हैं और छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप शुक्रवार के दिन उपवास रखकर माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें और देवी मां को खीर का भोग लगाएं। फिर इस खीर को छोटी छोटी सात कन्याओं को खिलाएं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर कृपा करती हैं जिससे व्यक्ति धनवान बन जाता हैं।
माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप रोजाना शाम के वक्त तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से माता की कृपा बरसती हैं और धन आगमन के योग बनने लगते हैं। इसी के अलावा शुक्रवार की शाम को घर के प्रवेश द्वार पर दोनों ओर कुमकुम और हल्दी से स्वास्तिक का निशान बनाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का घर में आगमन होता हैं जिससे सकारात्मकता बढ़ने लगती हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलता हैं।
Next Story