धर्म-अध्यात्म

23 दिनों तक इन तीन राशियों के बीतेंगे खराब दिन, शुक्र के गोचर का पड़ेगा अधिक असर

Subhi
20 Jun 2022 5:37 AM GMT
23 दिनों तक इन तीन राशियों के बीतेंगे खराब दिन, शुक्र के गोचर का पड़ेगा अधिक असर
x
ज्योतिष गणना के अनुसार, कुंडली में हर ग्रह और नक्षत्र का शुभ या फिर अशुभ असर पड़ता है। इसी तरह नौ ग्रहों में से एक शुक्र ग्रह 18 जून को राशि परिवर्तन करके वृषभ राशि में प्रवेश कर गए हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार, कुंडली में हर ग्रह और नक्षत्र का शुभ या फिर अशुभ असर पड़ता है। इसी तरह नौ ग्रहों में से एक शुक्र ग्रह 18 जून को राशि परिवर्तन करके वृषभ राशि में प्रवेश कर गए हैं। शुक्र के गोचर करने कुछ राशियों को शुभ होगा, तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित होगा। एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा के अनुसार, शुक्र के गोचर करने से तीन राशियों के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ने वाला है। इन राशियों की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए जातकों को कई गुना अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इसके साथ ही परिवारिक मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। । जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से शुक्र के गोचर से किन तीन राशियों के जीवन पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

शुक्र के गोचर से इन तीन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

मिथुन राशि

शुक्र का यह गोचर आपके व्यय भाव में होने जा रहा है जहाँ पर बुधदेव पहले से विराजित हैं। खर्चों की अधिकता रहेंगी। आर्थिक पक्ष डामाडोल रह सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती है। दूर की यात्राएं कर सकते हैं।विदेश में इम्पोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ें व्यापार लाभदायक रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में तनाव रह सकता है।कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में रह सकते है।

तुला राशि

शुक्र आपकी राशि के अधिपति होकर अष्टम स्थान पर विचरण करेंगे।सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। आर्थिक उलझने बढ़ सकती है ।पारिवारिक जीवन में उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में समस्याएं रहेंगी।स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती है। धार्मिक जीवन में रुचि रहेंगी।

धनु राशि

शुक्र का यह गोचर आपके छठे स्थान पर होने जा रहा है। आर्थिक समस्याएं रह सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। पैसा अटक सकता है। शत्रु पक्ष हावी हो सकता है।।नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।अनावश्यक खर्चों की अधिकता रह सकती है।


Next Story