धर्म-अध्यात्म

सूर्य ग्रहण के साथ इन तीन ग्रहों युति, इन राशियों के लिए धन लाभ

Subhi
22 Oct 2022 6:01 AM GMT
सूर्य ग्रहण के साथ इन तीन ग्रहों युति, इन राशियों के लिए धन लाभ
x
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने वाला है। दिवाली के अगले दिन पड़ने के कारण गोवर्धन पूजा एक दिन बाद की जा रही है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने वाला है। दिवाली के अगले दिन पड़ने के कारण गोवर्धन पूजा एक दिन बाद की जा रही है। 25 अक्टूबर को पड़ने वाला ये ग्रहण काफी खास है। क्योंकि इस दिन एक नहीं बल्कि चार ग्रहों की युति होगी। ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन पर अच्छा तो कई राशियों के लिए चुनौती भरा होगा।

सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य तुला राशि में होंगे। इसके साथ ही इस राशि में केतु विराजमान होंगे। इसके अलावा इस राशि में चंद्रमा, शुक्र ग्रह भी विराजमान होंगे। जानिए सूर्य ग्रहण के अलावा ग्रहों की युति का शुभ प्रभाव किन राशियों पर पड़ेगा।

कर्क राशि

इस राशि में सूर्य ग्रहण चतुर्थ भाव में होगा। ऐसे में ये सूर्य ग्रहण इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। आपके काम की प्रशंसा की जाएगी। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। अगर भूमि, वाहन आदि खरीदने की इच्छा है, तो इस अंतराल में खरीदना शुभ साबित होगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कोई भी काम सोच समझ कर जरूर करें।

सिंह राशि

इस राशि में सूर्य ग्रहण तृतीय भाव में होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ काम सुचारू रूप से चलने लगेगा। नौकरी कर रहे लोगों को कार्यस्थल में प्रशंसा होगी। इसी के चलते आपका प्रमोशन हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी जगह पर निवेश करना चाहता है, तो यह समय अच्छा साबित हो सकता है।

धनु राशि

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण खुशियां ही खुशियां लेकर आने वाला है। इस राशि में 11 वें भाव में सूर्य ग्रहण हो रहा है। ऐसे में नौकरी और व्यवसाय करने वालों के लिए बड़े प्रोजेक्ट मिलने की संभावना बहुत कम है। शादीशुदा और डेटिंग करने वाले कपल्स को आपसी तालमेल के जरिए अपने रिश्ते को और अधिक प्रगाढ़ बनाएं। करियर में एक नई उड़ान भर सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण मिला जुला रहने वाला है। ग्रहों की युति के कारण इस राशि के जातकों के जीवन में कुछ नई चीजें हो सकती है। संतान की ओर से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। व्यापार में किया गया निवेश काफी अधिक मुनाफा दे सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।


Next Story