धर्म-अध्यात्म

आर्थिक तंगी का कारण बनती हैं घर की छत पर रखी ये चीजें

Ritisha Jaiswal
16 Jan 2022 3:33 PM GMT
आर्थिक तंगी का कारण बनती हैं घर की छत पर रखी ये चीजें
x
लोग घर को सजाने में तो कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। मगर अक्सर छत पर कई तरह का बेकार व टूटा सामान रख देते हैं।

लोग घर को सजाने में तो कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। मगर अक्सर छत पर कई तरह का बेकार व टूटा सामान रख देते हैं। मगर वास्तु अनुसार, छत का गंदा व बेकार सामान से भरा होना अशुभ माना जाता है। इसके कारण जीवन में परेशानियां, अन्न व धन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको उन खास चीजों के बारे में बताते हैं, जिसे खासतौर पर घर की छत पर रखने से बचना चाहिए...

झाड़ू
आमतौर पर लोग झाड़ू को घर की छत पर रख देते हैं। मगर ऐसा करने से बचना चाहिए। ज्योतिष व वास्तु अनुसार, झाड़ू को धन की देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे छत पर रखने से मां लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। इसके कारण पैसों से जुड़ी परेशानी आ सकती है। इसलिए इसे घर अंदर छिपाकर ही रखना चाहिए।

जंग लगा हुआ लोहा

अक्सर लोग बेकार पड़ी चीजों को घर की छत पर रख देते हैं। मगर ऐसा करने अशुभ माना जाता है। खासतौर पर जंग लगा लोहा छत पर रखने आर्थिक व शारीरिक तौर पर समस्याएं हो सकती है। ऐसे में अगर आपने भी घर की छत पर जंग लगे लोहे व अन्य कबाड़ का सामान जमा कर रखा हैं तो इसे तुंरत कबाड़ी को बेच दें। इसके साथ ही छत को एक साथ साफ करके रखें।

टूटे गमले
आमतौर पर लोग घर की छत को गमलों से सजाते हैं। ऐसे में गमलों के टूटने की भी परेशानी होती है। मगर इन टूटे गमले को तुंरत फेंक दें। वास्तु में टूटे गमले पौधे रखना अशुभ माना जाता है।
बांस
अक्सर लोग बांस की लकड़ी से काम करने के बाद इस छत पर रख देते हैं। मगर वास्तु अनुसार, घर की छत पर पड़ा बांस जीवन में परेशानियों को न्योता देता है। इससे कारोबार, नौकरी व परिवार से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में इसे छत से तुरंत हटा देने में भी भलाई है।
सूखे पत्ते
अक्सर छत पर लगे गमलों से पत्ते सूख कर गिर जाते हैं। इन पत्तों का छत पर जमा होना अशुभ माना जाता है। इसके कारण जीवन में अन्न, धन व अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप सूखे पत्ते गिरने से तुरंत छत की सफाई कर लें।



Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story